हर 'खान-कपूर' को चाहिए इनका साथ..रेस से दूर फिर भी आगे...हैं ये सबसे अलग!

By Shweta

बॉलीवुड में अगर गॉडफादर नहीं है तो पैर जमाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन साथ ही कहते हैं ना टैलेंट हो तो आदमी कभी भी कहीं भी पहुंच सकता है। टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता।

[#22Years: बॉलीवुड 'खिलाड़ी' तो अक्षय कुमार ही थे.. और रहेंगे.. ये रहा PROOF]

अनुष्का शर्मा इसकी परफेक्ट उदाहरण है। उन्होंने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और बॉलीवुड में डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया। शाहरूख खान के साथ डेेब्यू भी किया और तारीफें भी जमकर बटोरीं। अब उनकी अगली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल है इसके पहले सुलतान पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

Anushka Sharma

ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर आया और उसमें अगर ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो अनुष्का शर्मा की धारदार एक्टिंग भी साफ दिख रही है।अनुष्का शर्मा आज के समय में हर एक्टर और डायरेक्टर की पहली पसंद बन गई हैं। ऐ दिल है मुश्किल के अलावा उनकी अगली फिल्म शाहरूख खान के साथ द रिंग होगी।

अनुष्का शर्मा ऐ दिल है मुश्किल के ट्रेलर में खूबसूरत भी लग रही हैं और काफी अलग भी लग रही हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो रणबीर कपूर के साथ धमाल मचाने वाली हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो बाकियों से वो मुकाबले में काफी अलग हैं जो चुपचाप बिना डंका पीटे अपना काम कर निकल लेती हैं और उनकी समकालीन एक्ट्रेसेस देखते रह जाती हैं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वो अपनी समकालीन एक्ट्रेसेस में अनुष्का शर्मा इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है। फिलहाल तो प्रियंका चोपड़ा भी ये नहीं कर पाई हैं।तीनों खान के अलावा वो रणबीर कपूर, रणबीर सिंह, शाहिद कपूर के साथ भी फिल्में कर चुकी हैं और की हैं महज 13 फिल्में। इसे कहते हैं सुलतानगिरी।

फिलहाल अनुष्का शर्मा के पास फिल्मों की भरमार है। उनकी फिल्म सुलतान रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है तो फिलुड़ी की शूटिंग खत्म और ए दिल मुश्किल रिलीज होने वाली है। वो फिलहाल इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग में शाहरूख के साथ नजर आएंगी।

फवाद खान के साथ अनुष्का शर्मा पहली बार नजर आएंगी। भले फिल्म में उनका रोल ज्यादा देर के लिए ना हो लेकिन ट्रेलर में भी दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं और फिल्म में भी उम्मीद है कि दोनों साथ में शानदार लगेंगे।

अनुष्का शर्मा एक शानदार एक्टर हैं। पहली फिल्म से ही उन्हें एक्टिंग के लिए खासकर काफी सराहा जाता है। उनकी एक्टिंग की तारीफ एन एच 10, बैंड बाजा बारात, रब ने बना दी जोड़ी सहित कई फिल्मों में हो चुकी है।ऐ दिल है मुश्किल में उन्हें तारीफें मिलेंगी ही मिलेंगी।

अनुष्का शर्मा की एक और खूबी है की वो हर एक्टर के साथ परफेक्ट लगती हैं। चाहे सामने शाहरूख-सलमान हो या शाहिद कपूर इनकी जोड़ी सब के साथ जमती है।

पहली फिल्म से ही अपनी अलग रफ्तार से आगे बढ़ते जा रही हैं। करण जौहर हो कोई और सबकी पसंद अनुष्का शर्मा हो गई हैं। अगर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपना करियर दांव पर लगाकर हॉलीवुड में अपना झंडा लहराना चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में लगातार अपनी धाक जमाए जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X