ऐश्वर्या राय के पास एक ही OPTION...नाम है अजय देवगन...
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि ऐश्वर्या राय को अजय देवगन की फिल्म बादशाहो के लिए अप्रोच किया गया है और सूत्रों की मानें तो उन्होंने रोल में दिलचस्पी दिखाई है पर अभी हां नहीं किया है।
फिलहाल ऐश्वर्या राय सरबजीत की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके बाद वो करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल पूरी करेंगी। इसके अलावा कुछ प्रोजेक्ट्स पर बात तो हो रही है पर उनका अगला प्रोजेक्ट अभी तक फाइनल नहीं है।
["शाहरूख - प्रीती सबने चुन ली थी सलमान की दोस्ती" - ऐश्वर्या राय]
इसके पहले ये ऑफर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था। करीना के मूड का भरोसा तो खुद उन्हें भी नहीं होता, आज हां है तो कल ना, वहीं प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ज़्यादा व्यस्त हैं।
और अब मौका आया है ऐश्वर्या राय के पास और उनके पास काफी कारण हैं अजय देवगन के साथ 2017 की धमाकेदार ओपनिंग करने के -


Click it and Unblock the Notifications














