कितना भी सलमान-अक्षय कर लो बेस्ट तो यही थे और रहेंगे..कोई शक नहीं!
आमिर खान ऐसे स्टार हैं जो कुछ भी कर लें उनका अंदाज ही अलग होता है। उनकी कई बातें हैं जो उन्हें पूरे बॉलीवुड के स्टार्स से अलग बनाती है।
कुछ स्टार्स स्टारडम, हिट-फ्लॉप से उपर होते हैं और आमिर खान उस लिस्ट में सबसे उपर आते हैं। कितना भी कोई कोशिश कर ले लेकिन दंगल के ट्रेलर से उन्होंने दिखा दिया कि वो क्या हैं और क्या एक बार फिर दिखाने वाले हैं।
शाहरूख खान रोमांस किंग बने तो सलमान खान मसाला फिल्मों के बादशाह और आमिर खान मि.परफेक्शनिस्ट। तीनों की एक दूसरे से अक्सर तुलना की जाती थी। तीनों के इंडस्ट्री में आए 25 साल से भी ज्यादा हो गए लेकिन तुलना करने का दौर खत्म नहीं हुआ है।
[ये हैं आमिर खान की छोरियां..पहले 'पंच' में ही सब OUT..]
दरअस लसच्चाई ये है कि कोई किसी से ज्यादा अच्छे हैं या बेस्ट हैं वाली बात नहीं है । बात है कि सभी एक दूसरे से अलग हैं। शाहरूख खान और सलमान खान की तुलना में आमिर खान काफी अलग हैं कैसे जानिए।
धीरे धीरे आराम से
आमिर खान एक ऐसे एक्टर जो कभी भी फिल्में जल्दबाजी में नहीं करते बल्कि वो हर फिल्म करने से पहले पूरा समय लेते हैं और एक बार में एक ही फिल्म करते हैं।

अर्वाड...नहीं
अर्वाड को सबसे पहले कम ध्यान देने वाले एक्टर आमिर खान हैं जिनके लिए अर्वाड मायने नहीं रखता बाद में इस लिस्ट में अजय देवगन भी जुड़ गए।
मूवी है टाइमपास..अब नहीं!
डर्टी पिक्चर का डॉयलग था फिल्में तीन चीजों की वजह से चलती है इंटरटेनमेंट ..इंटरटेनमेंट..इंटरटेनमेंट लेकिन आमिर खान ने इसे गलत कर दिया और लगान, तारे जमीन पर, थ्री इडियट जैसी कई फिल्में कर दिखा दिया की फिल्म सिर्फ इंटरटेनमेंट नहीं है।
टीवी- इडियट बॉक्स..
बॉलीवुड ने टीवी की तरफ रूख केबीसी में अमिताभ के होस्ट करने के बाद किया। लेकिन टीवी का दूसरा नाम इडियट बॉक्स को गलत भी प्रूव आमिर खान ने किया। क्रिएटिव टीम के साथ रिर्सच कर उन्होंने सत्यमेव जयते बनाया जिसने गहरी छाप छोड़ और आमिर खान को पार्लियामेंट में स्पीच देने बुलाया गया।
सबसे इलिट खान
आमिर खान को सबसे इलिट खान कहना गलत नहीं होगा। वो अपनी हर चीज को मेनटेन कर के चलते है। ना कभी कंट्रवर्सी में पड़ना और ना ज्यादा पार्टी या शो में दिखना उन्हें शाहरूख और सलमान से अलग बनाता है।
सिरियस खान
सबसे अलग बात जो आमिर में है कि वो सिरियस हैं। ज्यादा मस्ती मजाक उन्हें पसंद नही है और ना तो पार्टी करना वो पसंद करते हैं।
मिर्च-मसाला नहीं
फिल्मों में ज्यादा मिर्च मसाला नहीं और सीधे सपाट और बिल्कुल सोच समझकर फिल्म बनाते हैं ताकि उनके फैन्स की उम्मीदों पर वो खड़े उतर सकें।
सिर्फ स्क्रीप्ट
फिल्म साइन करने के लिए जो चीज आमिर खान के लिए मैटर करती है वो फिल्म की स्क्रिप्ट। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आए तो वो उसमें फिर वो जी जान लगा देते हैं।
एडवाइडिंग मास्टर
आमिर खान विज्ञापन भी चुनते हैं तो ये ख्याल रखते हैं कि उसमें क्रिएटिविटी हो क्योंकि उनका मानना है कि 30 सेकेंड का वो विज्ञापन भी लोगों के दिमाग में गहरी छाप छोड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications







