#SeedhiBaat: जब सलमान - अक्षय टिके ही नहीं....तो बिकेंगे कैसे!
हाल ही में खबर थी कि आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए बहुत ही ऊंची बोली लगाई है। लेकिन यकीन मानिए उनकी ये डिमांड जायज़ है। हमारे पास सुबूत हैं।
आमिर खान अपनी हर फिल्म के साथ कुछ नया करते हैं। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ तो आमिर खान ने धमाका ही कर दिया है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए 70 प्रतिशत प्रॉफिट की डिमांड की है।
अब ऐसा करने की कोई भी और एक्टर तो सोच भी नहीं सकता। लेकिन आमिर खान को कोई ना नहीं करता। और इसलिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने आमिर खान की ये शर्त मान भी ली है।

गौरतलब है कि शाहरूख, सलमान, अक्षय सभी अपनी फिल्मों का प्रॉफिट शेयर करते हैं। लेकिन सभी का प्रॉफिट हिस्सा 40 से 50 प्रतिशत तक ही रहता है। सलमान खान 60 करोड़ की फीस के साथ 50 परसेंट प्रॉफिट लेते हैं।
लेकिन आमिर की डिमांड ने सबको हिला डाला है। आमिर ने फिल्म से 70 प्रतिशत मुनाफा अपने नाम करवा लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए आमिर खान की फीस 55 - 60 करोड़ है।
गौरतलब है कि बाहुबली की सफलता के दौरान इस बात को काफी उठाया गया कि बॉलीवुड में फिल्में इसलिए भी नहीं कमा पातीं क्योंकि हमारे एक्टर्स की फीस ही कुल मिलाकर 100 करोड़ तक पहुंच जाती हैं।
हालांकि हमारे पास सारे कारण हैं यह साबित करने के कि आमिर की डिमांड जायज़ हैं और इन पैसों पर उनका हक है


Click it and Unblock the Notifications