कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसे आदित्य पंचोली ने किया था घर में कैद? दूसरी मंजिल से कूदी, नंगे पैर भागीं..
Aditya Pancholi Harassed This Actress: आदित्य पंचोली के फिल्मी करियर से ज्यादा उनका नाम कुछ विवादों में इस कदर उछला था कि लोग उनको उन्ही घटनाओं से ज्यादा याद रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक मशहूर एक्ट्रेस आदित्य पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इस एक्ट्रेस की मानें तो आदित्य ने उनको घर में कैद करके रखा था और जैसे तैसे दूसरे मंजिल से कूदकर भागने में सफल हुईं थीं। जी हां, इस एक्ट्रेस का आरोप ये भी था कि आदित्य पंचोली ने उनके घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली और उनकी बगैर मर्जी के आते जाते थे। कौन है ये हसीना? आज ये एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है और संसद तक में उसकी आवाज बेबाकी से गूंजती है।
Aditya Pancholi Kangana Ranaut Story: कंगना रनौत के साथ आदित्य पंचोली ने किया ऐसा व्यवहार
कहा जाता है कि आदित्य पंचोली और कंगना रनौत एक दूसरे को डेट करते थे। लेकिन जब ये रिश्ता खत्म हुआ तो साल 2017 में कंगना रनौत ने कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान वो आप की अदालत में थीं। कंगना की मानें तो आदित्य के द्वारा उनका शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण हुआ था।
अभिनेत्री ने कहा कि, उनको कमरे में बंद गिया गया था और दूसरी मंजिल से कूदकर वो नंगे पैर सड़क पर भागी थीं ताकि अपनी जान बचा सकें। कंगना को इस दौरान कुछ गंभीर चोटें भी आईं थीं। कंगना ने ये भी बताया कि उनको धमकी भरे कॉल आते थे और गाड़ी की पीछा भी किया जाता था। जो भी विवाद उन्होने बताए वो काफी हैरान करने वाले थे।
Kangana Ranaut Struggle: किसने दिया कंगना रनौत का साथ
कंगना रनौत ने ये भी खुलासा किया था कि उस मुश्किल वक्त में मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग बसु और उनकी पत्नी ने उनकी मदद की थी और साथ दिया था। इन दोनों ने करीब आधा महीने यानि 15 दिनों तक उन्हें अपने ऑफिस में छुपाकर रखा था। कंगना रनौत के इन गंभीर आरोपों को लेकर आज भी बात की जाती है। बता दें कि कंगना इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है और सांसद भी हैं। अपने दम पर उन्होने ये मुकाम हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications
















