कौन था गैंगस्टर हुसैन उस्तरा? दाऊद इब्राहिम से 36 का आंकड़ा, लोगों को काटने में नहीं कांपते थे हाथ!

Who Was Gangster Hussain Ustara: गैंगस्टर हुसैन उस्तरा.. आज ये नाम इसलिए खबरों का हिस्सा है क्योंकि शाहिद कपूर की एक फिल्म आ रही है जिसका नाम ओ रोमियो है। इस फिल्म को लेकर खबर है कि शाहिद कपूर ने हुसैन शेख का किरदार निभाया है जिसको अंडरवर्ल्ड में हुसैन उस्तरा के नाम से जाना जाता था।

Hussain Ustara

1980 के दशक और 1990 के दशक के वक्त ये नाम मुंबई में अचानक सामने आया था और एक खूंखार नामों में से एक था। कहा जाता है कि हुसैन उस्तरा की दुश्मनी सीधे दाउद इब्राहिम से थी और ये वो वक्त था जब दाऊद अंडरवर्ल्ड में राज करता था। हुसैन इसलिए दूसरे गैंगस्टर से अलग था क्योंकि वो काफी क्रूर था और तलवार चलाने को लेकर जाना जाता था।

कौन था हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तरा?

मुंबई में जन्में हुसैन शेख का जन्म ही ऐसी जगह पर हुआ था जहां जिंदगी जीने के लिए अपराध एक पेशा हुआ करता था। अपने आसपास के आपराधिक माहौल में पलकर वो वही बना जो कोई भी बन जाता। उस इलाके में क्राइम करना किसी मजबूरी का नहीं बल्कि पेट पालने का एक जरिया था।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि वहां पर छोटे मोटे क्राइम करके बड़े हुए और बाद में सुपारी लेकर लोगों के कत्ल तक करने में उनके हाथ नहीं कांपे। यहीं हुसैन शेख पला बढ़ा और आगे जाकर वो मुंबई का एक खतरनाक गैंगस्टर बना।

हुसैन शेख का नाम कैसे पड़ा हुसैन 'उस्तरा'

एस हुसैन जैदी की किताब में इसका जिक्र है कि कैसे एक क्रूर लड़ाई के बाद हुसैन शेख को ये नाम दिया गया था। एक बार लड़ाई के दौरान हुसैन ने अपने दुश्मनों पर एक धारदार ब्लेड से हमला किया था। ये वही हथियार था जिसको लोग उस्तरा कहते हैं और उससे शेविंग वगैरह बनाई जाती है। उस हमले में लोगों के लगे जख्म इतने गहरे थे डॉक्टर्स भी इसका सही करने में परेशान हो गए। ये खबर मुंबई की गलियों में गूंज गई और एक नया नाम सामने आया। इसके बाद लोग हुसैन शेख को हुसैन उस्तरा के नाम से जानने लगे।

दाऊद इब्राहिम से दुश्मनी

मुंबई में इस वक्त एक ही नाम सुनाई देता था और वो दाऊद इब्राहिम। उसके सामने खड़े होने और उससे दुश्मनी लेने का दम किसी में नहीं था। हुसैन ने दाऊहल के सामने झुकने से इंकार कर दिया और स्वतंत्र होकर काम करने को तरजीह दी। यही कारण है कि दाऊद इब्राहिम के साथ उसकी दुश्मनी जगाजाहिर हो गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: shahid kapoor filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X