कौन थे अमर सिंह चमकीला, जिनका रोल निभा रहे हैं दिलजीत दोसांझ, 27 की उम्र में कर दी थी गोलियों को भूनकर हत्या

who-was-amar-singh-chamkila-played-by-diljit-dosanjh-punjabi-rockstar-shot-dead-at-the-age-of-27

Amar Singh Chamkila: इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म के साथ वापस आ गए हैं, जिसका नाम है 'चमकीला'। फिल्म में दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और परिणीति चोपड़ा बनी हैं उनकी साथी अमरजोत कौर। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बनी इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दें, 1988 में महज 27 साल की उम्र में चमकीला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब के पहले रॉकस्टार

1980 के दशक में अमर सिंह चमकीला ने अपने म्यूजिक के दम पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्हें पंजाब का पहला रॉकस्टार भी कहा जाता है। अमर सिंह का जन्म 21 जुलाई 1960 को हुआ था और उन्हें बचपन से ही गाना पसंद था। उन्होंने ढ़ोलक और हारमोनियम सीखा था। बड़े होने के बाद, उन्होंने एक कपड़ा मिल में काम किया और उसी दौरान गाने भी लिखे। चमकीला के गानों ने उस दौर में हाईएस्ट रिकार्ड सेलिंग का रिकार्ड बना डाला था।

365 दिनों में 366 शोज किये थे

जब उनकी मौत हुई तब चमकीला अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे। उन्हें "पंजाब का एल्विस" कहा जाता था। कथित तौर पर, गुलज़ार सिंह शौंकी द्वारा Awaz Mardi Nahin नामक उनकी जीवनी में कहा गया है कि चमकीला की इतनी डिमांग थी कि उन्होंने एक बार 365 दिनों में 366 शो किए थे। अपने सिंगिंग करियर के दौरान ही वो अपनी पत्नी अमरजोत कौर से मिले थे।

दिन दहाड़े कर दी गई थी हत्या

8 मार्च 1988 को पंजाब के मेहसमपुर में परफॉर्म करने जा रहे अमर सिंह और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की हत्या कर दी गई थी। कार से उतरते वक्त बाइक सवार लोगों ने चमकीला और उनकी पत्नी पर गोलियों की बौछार कर दी थी। बाइक सवारों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी। लेकिन इस मामले में आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ये केस अनसुलझा ही रह गया।

अमर सिंह चमकीला के गाने

चमकीला ने ज्यादा गाने एक्सट्रा मैरिटल रिलेशनशिप, शराबियों, ड्रग्स और पंजाबी पुरुषों की आदतों के बारे में लिखे थे। उन्होंने पहले ललकारे नाल, बाबा तेरा ननकाना, तलवार मैं कलगीधर दी जैसे कई हिट गाने दिये। चमकीला और अमरजोत के 1980 के एल्बम जीजा लाक मिनले और 1981 के एल्बम हिक्क उठते सो जा वे में भी कई हिट गाने थे।

Read more about: diljit dosanjh chamkila
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X