30 रुपए की सैलरी में पेट्रोल पंप पर काम करती थी ये हसीना, आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस..
Shabana Azmi Worked at Petrol Pump: कहते हैं जो नसीब में होता है वो भले ही दो पहाड़ों के बीच दफन हो, आपको मिलता जरूर है। ऐसी ही एक कहानी है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उस सबसे कामयाब अदाकारा की जो कि कभी पेट्रोल पंप पर काम करती थी।

इस हसीना ने शानदार तरीके से काम किया और बॉलीवुड में अपनी ऐसी पहचान बनाई की लोग हमेशा याद रखेंगे। हम बात कर रहे हैं मशहूर अदाकारा शबाना आजमी की जो कि अब दिग्गजों की सूची में आती हैं।
शबाना आजमी की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो कि तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश नहीं छोड़ते हैं। क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक साधारण सी लड़की बॉलीवुड की अदाकारा कैसे बन गई? शबाना आजमी ने अपने दौर के सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा की है।
मिलते थे महज 30 रुपए
शबाना आजमी के पिता मशहूर शायद थे जिनको लोग कैफी आजमी के नाम से जानते हैं और मां एक थिएटर एक्ट्रेस थीं जिनका नाम शौकत आज़मी था। हालांकि वो एक बड़े परिवार से थीं लेकिन उन्होंने किसी तरह की फाइनेंशियल मदद लेने से इंकार कर दिया और खुद कमाने लगीं। अभिनेत्री ने सोच लिया था कि वो कॉलेज के दिनों से ही अपने पैरों पर खड़ी होंगी। यही कारण है कि उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर काम किया और कॉफ़ी बेची, जिससे उन्हें दिन के 30 रुपये मिलते थे। इस दौरान वो अभिनय भी सीखती रहीं और एक दिन आया जब उनका सपना साकार हो गया। 1974 में आई एक फिल्म जिसका नाम अंकुर था उन्होंने डेब्यू किया यहीं से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से शादी की की थी और दोनों आज भी एक साथ हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आईं नजर
शबाना आजमी इस वक्त 75 साल की हैं और अभी भी वो काम कर रही हैं। आखिरी बार उनको रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में वो धर्मेंद्र के साथ दिखीं थीं। हाल ही में धर्मेंद्र का निधन हो गया है। शबाना आजमी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया था।


Click it and Unblock the Notifications
