कौन है ईरानी एक्टर सज्जाद डेलाफ्रूज? जिसको सलमान खान ने कहा था बॉलीवुड का अगला गब्बर

Who is Sajjad Delafrooz? कौन हैं सज्जाद डेलाफ्रूज? सलमान खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था टाइगर जिंदा है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद इतना तगड़ा धमाका किया था कि लोग हैरान कर हो गए थे।

Sajjad Delafrooz

फिल्म में सलमान खान के अलावा कई शानदार एक्टर थे जिसमें कई सज्जाद डेलाफ्रूज भी थे। उस्मान के किरदार में इस एक्टर ने फिल्म में वो जान फूंकी थी कि सलमान खान भी उनके मुरीद हो गए थे और उनको बॉलीवुड के अगले गब्बर का खिताब तक दे डाला था। तब से अब तक वो कई फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं और हर फिल्म में कमाल का अभिनय करते हुए नजर आते हैं।

Also Read
'कैंसर की तरह है ईरानी शासन..' ईरान की एक्ट्रेस Mandana Karimi ने क्यों कही ऐसी बात? खामेनेई की मौत से खुश
'कैंसर की तरह है ईरानी शासन..' ईरान की एक्ट्रेस Mandana Karimi ने क्यों कही ऐसी बात? खामेनेई की मौत से खुश

कौन हैं सज्जाद डेलाफ्रूज?

सबसे पहले आपको बता दें कि सज्जाद डेलाफ्रूज इंडियन नहीं बल्कि एक ईरानी नागरिक हैं जो कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। टाइगर जिंदा है में अपने शानदार किरदार के निभाने के बाद वो रातोंरात स्टार बन गए थे और उनको स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वो एक आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे।

उनके बारे में मजेदार बात ये है कि वो हिंदी, अंग्रेजी, अरबी, तुर्की और फ़ारसी जैसी भाषाएं जानते हैं। यही कारण है कि टाइगर जिंदा है में उनको कास्ट किया गया था क्योंकि उनकी हिंदी में वो विदेशी टच आ रहा था। सज्जाद डेलाफ्रूज यूएई में पले बढ़े हैं। बता दें कि अभिनेता बनने से पहले वो पीएआर मैनेजर और सेल्स मैन की नौकरी करके आए हैं। एक्टिंग से पहले वो मॉडलिंग करते थे और विज्ञापनों में काम करते थे। बचपन से ही वो अभिनेता ही बनना चाहते थे।

साउथ सिनेमा डेब्यू करने वाले हैं

रिपोर्ट्स की मानें को सज्जाद ने जब फिल्म करियर की शुरुआत की थी तो उनको कई बार रिजेक्ट किया गया था। अगर किसी फिल्म में सीन किया तो उनको काट भी दिया गया था। लेकिन अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टाइगर जिंदा है कि अलावा हीरोपंती 2, बेबी और फ्रेडी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मशहूर वेब सीरीज स्पेशल ओपीएस में भी वो नजर आए थे। बता दें कि सज्जाद काफी जल्दी साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं लेकिन वो कौन सी फिल्म होगी इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X