कौन है ये धुरंधर सिंगर जो क्लबों के बाहर 20 रुपए में बेचती थी सीडी? आज टॉप लिस्ट में छाए हैं हसीना के गाने

Dhurandhar Singer Struggle Story: फिल्म धुरंधर के गाने और एक्शन और सीन्स.. सब ब्लॉकबस्टर हैं। क्या आप जानते हैं कि ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि सिंगर्स की भी तारीफ हो रही है। आज हम आपको एक ऐसी महिला सिंगर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी संघर्ष की कहानी आपको हैरान करने के लिए काफी है।

Dhurandhar Singer

इस फिल्म में गाना गाने वाली सिंगर को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि एक वक्त था कि वो खुद की सीडी 20-20 रुपयों में सड़कों में बेचा करती थी। आज फिल्म में उसी सिंगर के गाने ने ऐसा धमाका किया है कि लोग हैरान हैं और रिपीट पर गाने सुन रहे हैं।

कौन है वो सिंगर जो सड़कों पर बेंचती थी सीडी

धुरंधर 2 में जाइए सजना से बवाल काटने वाली सिंगर जैसमीन सैंडलस को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका संघर्ष कितना डरावना रहा है। वो काफी समय तक कोशिश करती रहीं कि पहचान बने। इस दौरान उन्होने 20-20 रुपए में खुद की सीडियां तक सड़कों पर बेची हैं।

जी हां, जैसमीन क्लबों के बाहर महज 20 रुपये में सीडी बेचती थीं और अब धुरंधर 2 में धमाका कर रही हैं। आपको ये सफर सपने जैसा लग सकता है लेकिन बिल्कुल सच है। इस वक्त हालात ये हैं कि जैसमीन के गाने टॉप प्लेलिस्ट पर छाए हुए हैं। एक खास पल? 'जाइये सजना' को रिलीज से कुछ ही घंटे पहले, तड़के रिकॉर्ड किया गया था। जैसमीन अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस जानकारी के सामने आने के बाद लोग जैसमीन को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हनी सिंह की वजह से उन्हें प्रसिद्धि मिली।'' एक ने लिखा, ''संघर्ष ही सुपरस्टार बनाता है।'' एक ने लिखा, ''दुनिया कह रही है उसने हमें नहीं बनाया, भाई कोई कौन होता किसी को बनाने वाले, हर बंदा अपनी किस्मत या मेहनत से आगे जाता है।'' एक ने लिखा, ''मैं उन्हें हनी सिंह की रात जशन दी और यार ना मिले से जानता हूं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: jasmine sandlas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X