नंदिता, करिश्मा या प्रिया.. Sunjay Kapoor की कौन सी पत्नी है सबसे ज्यादा अमीर, नेटवर्थ जानकर हिल जाएगा दिमाग

Sunjay Kapoor Richest Wife- संजय कपूर का हाल ही में अचानक पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बिजनेसमैन का अचानक निधन होना काफी हैरान करने वाला था। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का शव इंडिया आया था और इस दौरान एक्ट्रेस को काफी भावुक देखा गया था।
बता दें कि संजय कपूर ने अपनी लाइफ में तीन शादियां की थीं। इस लिस्ट में नंदिता महतानी, करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव हैं। नंदिता और करिश्मा से तो उनका तलाक हो गया था लेकिन प्रिया सचदेव उनकी मौजूदा पत्नी हैं।
लेकिन एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि संजय कपूर की कौन सी पत्नी सबसे ज्यादा अमीर है। क्या ये करिश्मा कपूर हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट...
कौन सी बीवी है सबसे अमीर?
संजय कपूर 10300 करोड़ के मालिक थे तो उनकी बीवियां भी अच्छी खासी रईस हैं। उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी की बात करें तो वो एक फैशन डिजायनर हैं और काफी बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी नेटवर्थ 129 करोड़ है। इसके अलावा बात करें करिश्मा कपूर की तो वो किसी से कम नहीं है। काफी समय तक उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।
कपूर परिवार की इस लाडली की नेटवर्थ करीब 120 करोड़ है। लेकिन इन दोनों से ज्यादा अमीर संजय कपूर की मौजूदा बीवी प्रिया सचदेव हैं क्योंकि उनके निधन के बाद सारा बिजनेस वही संभालेंगी और पूरी प्रॉपर्टी की मालकिन भी बन गई हैं। बता दें कि वो 10300 करोड़ की मालकिन बन गई हैं जो कि सबसे ज्यादा अमीर बनाने के लिए काफी है। प्रिया सचदेव और संजय कपूर का एक बेटा भी है।
बता दें कि करिश्मा कपूर के तलाक के बाद हर महीने संजय कपूर एक्ट्रेस को एलीमोनी का पैसा भेजते थे। जब उनका शव इंडिया आया था तो पूरा कपूर परिवार इस शोक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचा था।


Click it and Unblock the Notifications











