Gadar 2 एक्ट्रेस जिनकी बोल्ड और इंटिमेट तस्वीरें हो रही हैं वायरल, मचा बवाल, जानें कौन हैं सिमरत कौर!

गदर 2 एक्ट्रेस सिमरत कौर: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' में इस बार एक और जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म में सनी देओल के बेटे और बहू का किरदार निभा रहे हैं उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर। हाल ही में सिमरत चर्चा में तब आईं, जब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ बोल्ड और इंटिमेट तस्वीरें और क्लिप वायरल हो गई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अकाउंट ने सिमरत कौर की कुछ इंटिमेट फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर किए, जो 2020 में आई एक तेलुगु फिल्म से थी। इसमें सिमरत के लिए काफी गंदी बातें भी लिखी गई थी। इसी पोस्ट को अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया।
अमीषा के फैंस के मुताबिक, सिमरत बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं, तो उन्हें गदर 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है!
बता दें, सिमरत कौर एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो तेलुगु फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। उनका डेब्यू 2017 में फिल्म प्रेमाथो मी कार्तिक से हुआ था। सिमरत मुंबई की रहने वाली हैं और उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ है।
सिमरत ने 2017 में ऋषि की तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेमथो मी कार्तिक से कार्तिकेय गुम्माकोंडा के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। 2018 में, उन्होंने परिचयम और सोनी में एक्टिंग किया। फिर मैच प्वाइंट के इंडियन अडैप्टेशन में श्रवण रेड्डी के साथ तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर डर्टी हरि के लिए उन्हें लीड रोल के लिए चुना गया था।
सिमरत ने हिमंत संधू के बुर्ज खलीफा और लारा लप्पा जैसे पंजाबी संगीत वीडियो में भी काम किया है। 2021 में, उन्होंने मीका सिंह तेरे बिन जिंदगी रोमांटिक गाने में अभिनय किया है। 2022 में उन्हें नागार्जुन के बंगाराजू की कैमियो भूमिका में एक्टिंग करने का मौका मिला। वहीं, अब एक्ट्रेस गदर 2 में दिखने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications













