कौन हैं श्रेया घोषाल के पति? 1406 करोड़ की कंपनी के हैं ग्लोबल हेड, जानें दोनों की लव स्टोरी

Who Is Shreya Ghoshal Husband Shiladitya Mukhoupadhyay

Who Is Shreya Ghoshal Husband Shiladitya Mukhoupadhyay: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी इतनी सुरीली आवाज ने हर किसी के दिलों को छू लिया है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में काफी सुपरहिट गाने भी गाए हुए हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती है। आज हम आपको उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के बारे में बताएंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय मशहूर कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकिंग ऐप Truecaller में एक बड़े पद पर कार्यरत है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अप्रैल 2022 से उन्होंने Truecaller For Business में ग्लोबल हेड के तौर पर कंपनी में काम करना शुरू किया।

बताते चलें कि Truecaller का जो हेडक्वार्टर है वो StockHolm में है। साल 2009 में शुरू हुए इस ऐप ने जनवरी से लेकर दिसंबर 2023 में तिमाही 1,740.4 मिलियन SEK ( तकरीबन 1406 करोड रुपए ) का रेवेन्यू जेनरेट कर लिया था। इस ऐप पर हर महीने के तकरीबन 374 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय की इस ऐप में भूमिका बिजनेस डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की है। इससे पहले वह कैलिफोर्निया के SaaS कंपनी CleverTap में सीनियर पोजीशन पर हुआ करते थे।

अगर हम शिलादित्य मुखोपाध्याय की क्वालिफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर्स की डिग्री भी ली हुई है। बता दें कि श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने 9 साल एक दूसरे को डेट किया और 2015 में शादी की। दोनों का एक बेटा भी है।

More from Filmibeat

Read more about: shreya ghoshal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X