..................... Who Is Seema Anand 63 years educator approached by 15 years old boy in filthy language Seema Anand viral videos - Hindi Filmibeat

बेडरूम की बातें माइक पर खुलकर बोलने वाली कौन हैं 63 साल की सीमा आनंद, 15 साल के नाबालिग ने की गंदी डिमांड

Who Is Seema Anand: सेक्स और रिश्तों जैसे विषयों पर खुलकर बोलने वाली सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पॉडकॉस्टर शुभंकर मिश्रा के शो 'अनप्लग्ड शुभंकर' में हुई बातचीत का एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Seema Anand

बातचीत के दौरान शुभंकर मिश्रा ने सीमा आनंद से पूछा कि कई बार कम उम्र के लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित क्यों होते हैं। इस सवाल के जवाब में सीमा आनंद ने अपना एक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल एक 15 साल के लड़के ने उनसे आपत्तिजनक तरीके से बात की थी। उस वक्त सीमा आनंद की उम्र 63 साल थी।

जैसे ही वीडियो में नाबालिग का जिक्र आया, सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए। कई यूजर्स ने कहा कि किसी बच्चे से जुड़ी ऐसी बातें हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं की जानी चाहिए। इस उम्र में आकर्षण से ज्यादा जरूरी मुद्दे सुरक्षा, सीमाएं और सही-गलत की समझ होते हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह कहानी मनोरंजन नहीं, बल्कि चिंता की बात है।

कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में घटना को सामान्य बनाने के बजाय यह समझाने की जरूरत है कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे निपटा जाए। लोगों ने यह भी कहा कि बड़े मंच पर बोलते समय शब्दों और संदर्भ को लेकर ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए।

इस पूरे मामले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया और पॉडकास्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर संवेदनशील विषयों को किस तरह पेश किया जाना चाहिए। लोगों का मानना है कि खुलकर बात करना जरूरी है, लेकिन समाज पर उसके असर को भी समझना उतना ही जरूरी है।

बता दें कि सीमा आनंद लंदन में रहने वाली माइथोलॉजिस्ट और स्टोरीटेलर हैं। वह 'द आर्ट्स ऑफ सेडक्शन' नाम की किताब लिख चुकी हैं और भारतीय परंपराओं पर उनके काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह महिलाओं को सशक्त बनाने और सेक्स से जुड़े गलतफहमियों को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं।

हालांकि, इस बार उनके एक बयान ने यह बहस छेड़ दी है कि जागरूकता फैलाने और जिम्मेदारी निभाने के बीच की सीमा आखिर कहां होनी चाहिए।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X