..................... कौन हैं सना जावेद? शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के बाद हसीना से रचाई शादी Who is Sana Javed? Shoaib Malik married with her after Sania Mirza - Hindi Filmibeat

कौन हैं सना जावेद? शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के बाद हसीना से रचाई शादी

sana javed

Who is Sana Javed? - पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना जावेद से दूसरी शादी कर ली है। उनकी पहली पत्नी सानिया मिर्जा हैं जो कि मशहूर टेनिस प्लेयर रहीं हैं। काफी समय से दोनों की तलाक को लेकर चर्चा थी।

शोएब मलिक और सना जावेद की शादी की पहली तस्वीर जैसे ही सामने आई लोग हैरान हैं और ये सर्च कर रहे हैं कि सना जावेद आखिर हैं कौन? इन सारे सवालों के जवाब हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं।

कौन हैं सना जावेद?

शोएब मलिक और सना जावेद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैँ। सना जावेद एक पाकिस्तान अभिनेत्री हैं। 6 जून 1993 को जन्मी सना जावेद को उर्दू टेलीविजन में उनके अभिनय को लेकर जाना जाता है।

सना जावेद ने साल 2012 में टीवी शो 'शहर-ए-ज़ात' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। इस शो के बाद वो रुकी नहीं और लगातार कई शो का हिस्सा बनीं।

उनके ड्रामा सीरीज की अगर बात करें तो इस लिस्ट में ड्रामा 'खानी', 'रुसवाई' और 'डंक' जैसे सीरियल्स शामिल हैं। 'रुसवाई' ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था। सना जावेद काफी मशहूर शख्सियत हैं और उनको इंस्टाग्राम पर करीब 8.4 लोग फॉलो करते हैं। उनकी तस्वीरें जैसे सामने आती हैं लोग काफी प्यार लुटाते हैं।

नहीं आया सानिया मिर्जा का रिएक्शन

शोएब मलिक की दूसरी शादी को लेकर फिलहाल उनकी पहली पत्नी सानिया मिर्जा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कई सालों से दोनों साथ नहीं हैं और अफवाहें ये भी हैं कि इनका तलाक हो चुका है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

सानिया मिर्जा ने जब शोएब से शादी थी उस दौरान वो इंडिया की सबसे बड़ी टेनिस प्लेयर हुआ करती थीँ। हालांकि अब देखने वाली है कि वो कब अपनी चुप्पी तोड़ती हैं।

Read more about: sana javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X