कौन हैं 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे? जीते हैं ऐसी लाइफस्टाइल, नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका!

Ravi Dubey Lifestyle and Education- बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म और शानदार प्रोजेक्ट रामायण की शूटिंग जारी है और इसका टीजर सामने आ चुका है। सभी जानते हैं कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम बनकर आ रहे हैं जबकि साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखने वाली हैं।
इसके अलावा केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण के किरदार में धमाका करने वाले हैं। लेकिन इसके अलावा फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता रवि दुबे की इस वक्त चर्चा हो रही है।
क्या आप जानते हैं कि रवि दुबे कौन हैं और वो कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं, रवि दुबे की पर्सनल लाइफ कैसी है और उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में रामायण के फिल्मी लक्ष्मण के बारे में सारी जानकारी आपको मिलेगी।
कौन हैं रवि दुबे?
23 दिसंबर 1983 को यूपी के गोरखपुर में जन्में रवि दुबे के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई थी। उनको जमाई राजा के अलावा कई शोज के लिए जाना जाता है। उनका पहला शो 2006 में आया था जिसका नाम स्त्री तेरी कहानी था। रवि दुबे ने टेलीकॉम इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और अच्छे खासे पढ़े लिखे हैं।
रवि दुबे ने कॉलेज से काम करना शुरु कर दिया था। इस दौरान वो मॉडलिंग करते थे और इसके बाद कई विज्ञापनों में काम किया। उन्होने टीवी इंडस्ट्री में काफी काम किया लेकिन जमाई राजा से उनको सफलता मिली थी और तब से उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि दुबे ने इसके अलावा कई रियालिटी शो में काम किया है और होस्ट भी रहे हैं।
लाइफस्टाइल और पर्सनल लाइफ
रवि दुबे के पास लग्जरी गाड़ियां हैं और काफी बेहतरीन लाइफ जीते हैं। उनकी शादी अभिनेत्री शरगुन मेहता से हुई है। दोनों को मिलाकर उनकी नेटवर्थ 150 करोड़ रुपए है। देखने वाली बात होगी रामायण के बाद रवि दुबे की लाइफ में क्या बदलाव आते हैं। फिलहाल वो फिल्म को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











