कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले जीजा जी Rakshit Kejriwal? मीरा चोपड़ा आज लेंगी सात फेरे...

rakshit kejriwal meera chopra priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के घर में एक बार फिर से शहनाई बजने जा रही है। जी हां, शादियों के इस सीजन में उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा भी दुल्हन बनने के लिए तैयार है। आज मीरा चोपड़ा हमेशा हमेशा के लिए रक्षित केजरीवाल की हो जाएंगी।

मीरा चोपड़ा से रक्षित का नाम जुड़ने के बाद कुछ समय से लगातार लोगों के मन में सवाल है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा के होने वाले जीजा जी यानि रक्षित केजरीवाल आखिर कौन हैं?

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको रक्षित के बारे में सबकुछ बताने वाले हैँ। मीरा चोपड़ा काफी सुंदर हैं और उनकी शादी आज जयपुर में होने वाली है। आइए जानते हैं कि कौन हैं उनको होने वाले हमसफर...

कौन हैं रक्षित केजरीवाल?

रक्षित केजरीवाल ना तो एक्टर हैं और ना बिजनेसमैन.. वो एक सीए यानि चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। उनके सरनेम से कुछ लोग उनको दिल्ली के सीएम केजरीवाल से जोड़ रहे हैं लेकिन उनसे उनका कोई संबंध नहीं है। रक्षित ने कोलंबिया एजुकेशन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और स्ट्रेटजी में MBA किया हुआ है। उन्होने खुद का बिजनेस डाल रखा है जिसको उन्होने साल 2015 में खोला था। इसका नाम SLAY Coffee कंपनी है। रक्षित इस कंपनी के को-फाउंडर हैं। वह एजुकेशन और क्लाइमेट से जुड़े टॉपिक्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं। मीरा चोपड़ा और रक्षित का अफेयर काफी समय से चल रहा है और फाइनली वो आज शादी कर रहे हैं।

बात करें मीरा चोपड़ा की तो वो एक एक्ट्रेस हैं जिनको साउथ की फिल्मों में देखा गया है। हालांकि वो बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सकी हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी शादी या रिसेप्शन के मौके पर उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा आती हैं या नहीँ। फिलहाल तो प्रियंका विदेश में हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। इस साल रकुल और जैकी शादी कर चुके हैं और इन दोनों के अलावा पुलकिल सम्राट और कृति खरबंदा भी शादी करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X