राधिका मर्चेंट की तरह खूबसूरत हैं उनकी बहन, कौन हैं अंजली मर्चेंट? जिनकी तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बीते दिनों अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हनियां राधिका मर्चेंट को लेकर काफी चर्चा था। दोनों की प्री-वेडिंग में धमाका हो गया था और देश दुनिया की कई बड़ी हस्तियां मौके पर पहुंची थीं। इस वक्त सोशस मीडिया पर उनको लेकर चर्चा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका मर्चेंट की एक बहन भी है जो कि उतनी ही सुंदर हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंजली मर्चेंट की जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लोग राधिका मर्चेंट के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। अंजली मर्चेंट मजीठिया की तस्वीरें भी लोगों को पसंद आ रही हैं। राधिका के लुक्स के सामने आने के बाद वो कई लोगों की क्रश बन गईं थीं और उनकी जमकर तारीफ हुई थी। अब अंजली मर्चेंट के बारे में डालिए एक नजर।
कौन हैं अंजली मर्चेंट मजीठिया?
गुजरात के कच्छ में पैदा हुईं अंजली मर्चेंट मजीठिया का जन्म 1989 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से की। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के बबसन कॉलेज से बिजनेस और रणनीतिक प्रबंधन में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद अंजली लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस चली गईं जहां से उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की। 2010 में, उन्होंने एक सेमेस्टर के लिए वर्जीनिया विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की। अंजली मर्चेंट एक उद्मी हैं और काफी मशहूर हैं। अंजली मर्चेंट मजीठिया ने 2020 में एक व्यवसायी अमन मजीठिया से शादी की। अमन मजीठिया एक कपड़े के ब्रांड वेटली इंडिया के संस्थापक हैं।
प्री-वेडिंग से उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं और वो अपनी बहन के साथ काफी खुश नजर आ रही थीँ। कहा जा रहा है कि दोनों की शादी अब मुंबई में होगी जिसके लिए भी काफी शानदार इंतजाम किया जाना है। राधिका की बहन अंजली भी इस दिन के लिए इंतजार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
