जानिए कौन हैं किसानों का समर्थन करने वाली पॉप स्टार रिहाना, जिनपर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान-मचा हंगामा
पॉप स्टार रिहाना ने भारत में पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर किसानों के साथ अपना समर्थन दिखाया। दरअसल बीते साल नवंबर के आखिरी सप्ताह से किसान सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं व अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बाद रिहाना से लेकर ग्रेटा जैसी कई ग्लोबल हस्तियों ने किसानों को लेकर ट्वीट किया। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों को आंतकवादी बताया तो रिहाना को बेवकूफ कह डाला। कंगना के विवादित बोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खैर रिहाना जिन्हें पूरी दुनिया जानती हैं, उनके बारे में अचानक भारत में गूगल पर खूब सर्च किया गया।
दरअसल रिहाना ने ट्विटर पर किसानों का समर्थन करते हुए लिखा, हम लोग इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं? इसके बाद तमाम इंटरनेशनल हस्तियों ने इस बारे में जिक्र करना शुरू कर दिया। लेकिन कंगना रनौत ने विवादित ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कोई इस बारे में बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं हैं वे आतंकवादी हैं। ये लोग इंडिया को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चीन जैसा देश हमारे देश पर कब्जा कर रहे। साथ ही रिहाना को बेवकूफ कहा।
इंडिया में रिहाना के बारे में गूगल करते हुए अधिकतर ये सर्च किया गया कि क्या रिहाना मुस्लिम हैं व रिहाना का धर्म क्या है। तो आइए बताते हैं रिहाना के बारे में आखिर कौन हैं वह पॉपस्टार जिन्होंने रातोंरात किसान आंदोलन को अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर उठाया और अब पूरी दुनिया इस आंदोलन के बारे में जिक्र कर रही है।

रिहाना का पूरा नाम, जन्म और काम
रिहाना का पूरा नाम Robyn Rihanna Fenty है। 20 फरवरी 1988 में जन्मीं रिहाना पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं। जिनका जन्म सैंट मिशेल में हुआ। जिन्हें बनाने वाले अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर इवान रिजर्स थे। इवान ने ही रिहाना को रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया।

बचपन में कपड़े बेचा करती थीं, शराबी पिता थे
रिहाना बचपन में तमाम कठिनाईयों में बिता। उनके पिता शराबी थी और उनकी मां का शोषण किया करते थे। रिहाना के कई सौतेले बहन भाई भी हैं। बचपन में वह घर की मदद के लिए पिता के साथ कपड़े बेचा करती थीं।

रिहाना का डेब्यू
रिहाना ने म्यूजिक ऑफ द सन, ए गर्ल लाइक मी से गाने की शुरुआत की। इसके बाद रिहाना के ये दोनों गाने खूब फेमस हुए और टॉप दस में भी शामिल हुए। रिहाना ने इसके बाद साल 2007 में तीसरी एलब्म निकाली जिसका नाम था गुड गर्ल गोन बैड। इस एलब्म में रिहाना का हॉट अवतार देखने को मिला।

रिहाना ने जीते 9 ग्रैमी अवॉर्ड
दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री के साथ, रिहाना अब तक के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं।संगीत की दुनिया में दुनिया के सबसे लोकप्रिय पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड भी वह हासिल कर चुकी हैं। जिन्हें एक बार जीतने के लिए दुनियाभर के करोड़ों सिंगर जी जान लगा देते हैं। रिहाना ने नौ ग्रैमी पुरस्कार, 13 अमेरिकी म्यूजिक, 12 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार और छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।

सबसे अमीर सिंगर रिहाना
फोर्ब्स ने रिहाना को साल 2012 और 2014 में शीर्ष दस में सबसे अधिक कमाई करने वाली हस्तियों में जगह दी थी। साल 2019 तक, वह सबसे अमीर महिला संगीतकार रहीं। रिहाना की कमाई को लेकर कहा जाता है कि उनकी संभवत: कमाई 600 डॉलर मिलियन है। साल 2012 और 2018 में रिहाना को टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी जगह दी।


Click it and Unblock the Notifications











