Oviya Helen कौन है? Bigg Boss फेम हसीना का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर हुआ लीक, इस इंडस्ट्री पर करती है राज...

Who is Oviya Helen- ओविया हेलेन.. ये एक नाम इस वक्त काफी चर्चा में हैं। दरअसल ओविया हेलेन का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।
ओविया के इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक प्रमाण नहीं मिला है कि लीक हो रहा वीडियो ओविया का ही है। हालांकि उनके फैंस लगातार उनको लेकर बात कर रहे हैं वीडियो को आगे ना साझा करने की सलाह दे रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओविया हेलेन कौन हैं? उनका असली नाम क्या है? अगर नहीं जानते तो इस आर्टिकल में हम आपको ओविया के बारे में सबकुछ बताने वाले हैं।
कौन हैं ओविया हेलेन?
ओविया हेलेन काफी चर्चा में रहती हैं क्योंकि वो तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के लिए जानी जाती है। वो बेसिकली तमिल एक्ट्रेस हैं और उनका पूरा नाम ओविया हेलेन नेल्सन है। साल 2010 के तमिल के एक सीरियल कलावणी से शुरुआत करने वाली ओविया को सभी जानते हैं। तमिल फिल्मों का सफर शानदार रहा है और इस लिस्ट में मरीना, मूडर कूडम और माधा यानाई कूट्टम जैसी कई हिट फिल्में भी शामि हैं।
यही नहीं ओविया ने तमिल बिग बॉस भी किया था और काफी चर्चा में रहीं थीं। साल 2017 में बिग बॉस तमिल का हिस्सा बनीं थीं। बता दें कि तमिल के अलावा ओविया ने हिंदी फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरा है।
वो फिल्म इश्क सरफिरा में नजर आईं थीं और ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म चली नहीं इसलिए हिंदी इंडस्ट्री में कोई ओविया का नाम नहीं जानता है। वर्तमान में वो अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर चर्चा में जिसको कई लोगों ने डीपफेक वीडियो भी बताया है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
वर्कफ्रंट
ओविया हेलेन इस वक्त एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता योगी बाबू नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम कॉन्ट्रैक्टर नेसामानी होने वाला है जो कि एक कॉमेडी फिल्म होगी। ओविया अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications