कौन हैं नीलम उपाध्याय? प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी हैं चर्चा में, लोग सर्च कर रहे हैं नाम!

neelam upadhyaya priyanka chopra

Who is Neelam Upadhyaya?- प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आईं हैं और इसका एक खास कारण है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी होने वाली है और वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय को अपना हमसफर बना रहे हैं।

23 अगस्त को दोनों परिवार इकट्ठा हुए थे और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। खबरों के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और नीलम उपाध्याय को लेकर सवाल ख़ड़े हो रहे हैं।

लोग जानना चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी आखिर कौन हैं? हालिया पार्टी में कुछ तस्वीरें निकलकर सामने आईं हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन हैं नीलम उपाध्याय?

नीलम उपाध्याय एक अभिनेत्री हैं जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वो इस वक्त 31 साल की हैं और लगातार काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म उन्नोडु ओरु नाल में अपना सफल प्रदर्शन दिया और आखिरी बार उन्हें 2018 की तेलुगु फिल्म तमाशा में देखा गया था। अब देखने वाली बात होगी कि वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कब करती हैं।

2019 में साथ आए थे नजर

साल 2019 के गणेश चतुर्थी समारोह के मौके पर इस जोड़ी ने साथ में एंट्री मारी थी और इसके बाद से दोनों खबरों का हिस्सा हैं। इसी समारोह के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। इसके बाद यह जोड़ा 2020 में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के नजर आया था। हाल ही में, सिद्धार्थ और नीलम को निक जोनास के साथ उनके बैंड जोनास ब्रदर्स के साथ उनके पहले लोलापालूजा संगीत कार्यक्रम के लिए फरवरी में भारत यात्रा पर पार्टी करते देखा गया था। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X