..................... who is Muzammil Ibrahim? Told Deepika Padukone to be her ex-girlfriend, herself proposed! - Hindi Filmibeat

आखिर कौन है मुजम्मिल इब्राहिम? दीपिका पादुकोण को बताया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड, खुद एक्ट्रेस ने किया था प्रपोज!

Deepika Padukone

Who is Muzammil Ibrahim?: दीपिका पादुकोण आज भले ही रणवीर सिंह की पत्नी हैं लेकिन उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। एक बार करण जौहर के शो पर खुद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने खुलासा किया था कि वो देख रहीं थीं कि उनके लिए कौन सही है।

लेकिन अब एक नया नाम अचानक से सामने आया है और इस शख्स ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण उनकी भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। बता दें कि इस शख्स का नाम मुजम्मिल इब्राहिम है।

मुजम्मिल ने हाल ही में दीपिका पादुकोण और अपने रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुजम्मिल कौन है? इंटरव्यू के दौरान मुजम्मिल क्या क्या दावे किए हैं?

कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम?

मुज़म्मिल इब्राहिम एक एक्टर हैं लेकिन उन्होने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। जम्मू- कश्मीर के श्रीनगर में पैदा होने वाले मुजम्मिल काफी हैंडसम हैं। 25 अगस्त 1986 में उनका जन्म हुआ था और 2003 में ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता उन्होने जीती थी।

उस वक्त मुजम्मिल वो कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बनकर सामने आए थे। लेकिन अब एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के बारे में बताकर वो अचानक से खबरों का हिस्सा बन गए हैं।

दीपिका पादुकोण को लेकर क्या बोले मुजम्मिल इब्राहिम?

मुजम्मिल ने खुले तौर पर कहा था कि दीपिका पादुकोण ने ही उनको पहले प्रपोज किया था और वो 2 साल तक उनके साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। मुजम्मिल की मानें तो वो रणबीर कपूर से बेहतर हैं और रणवीर सिंह से शादी के पहले तक वो दीपिका पादुकोण के साथ संपर्क में रहे थे।

मुजम्मिल का ये बयान आग की तरह फैल रहा है और दीपिका पादुकोण की तरफ से अभी तक किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल वो अपने काम को लेकर बिजी हैं।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X