कौन हैं मोमिना इकबाल? गोरा रंग बना करियर के लिए मुसीबत, छूना तक नहीं चाहते थे हीरो

अक्सर कहा जाता है कि अगर आपको फिल्म इंडस्ट्री में काम चाहिए या फिर किसी भी अभिनय क्षेत्र में आपको नाम कमाना है तो सुंदर होना जरूरी है। खासकर अगर एक्ट्रेस हैं तो उनका गोरा होना बेहद जरूरी माना जाता है।
लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक हसीना ऐसी भी है जिसके गोरे रंग की वजह से उसका करियर ही खत्म होने वाला था तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? जी हां, ये बिल्कुल सच है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मोमिना इकबाल की जो कि बेहद गोरी हैं।
उनके गोरे रंग की वजह से उनका काम मिलना बंद हो गया था। कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती को देखकर कोई एक्टर उनको छूने के लिए राजी नहीं होता था। इस किस्से को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया।
कौन हैं मोमिना इकबाल?
मोमिना इकबाल इंडिया नहीं बल्कि पाकिस्तानी अदाकारा हैं। वो बेहद गोरी हैं और इस वजह से कोई लीड एक्टर उनके साथ स्क्रीन साझा नहीं करना चाहता था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि ना सिर्फ एक्टर बल्कि उनके गोरे रंग की वजह से एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने से कतराते थे। मोमिना इकबाल के उस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए थे।
क्यों नहीं छूते थे एक्टर्स
मोमिना ने बताया कि शूटिंग के वक्त एक्टर्स उनका हाथ तक नहीं पकड़ते थे। उनका कहना था कि ऐसा करने पर स्क्रीन में उनका कलर डार्क दिखेगा। इस समस्या से वो काफी टाइम तक परेशान रहीं थीँ। कहा जाता है कि इस वजह से उनको कई रोल नहीं मिले। हालांकि इस वक्त वो काफी काफी कामयाब हैं और पाकिस्तानी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications