कौन हैं मलयालम एक्ट्रेस Kavya Madhavan? जिसको कहती रहीं 'पिता तुल्य', तलाक के बाद उसी से रचा ली दूसरी शादी
Who is Malyalam Actress Kavya Madhavan: भारत में कई फिल्म इंडस्ट्रीज हैं जो कि धमाका कर रही हैं। सितारों का अपना अलग योगदान है लेकिन कुछ ऐसा सितारे हैं जो कि इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं जिसका नाम काव्या माधवन है। कौन हैं काव्या और उनको लेकर कुछ अनकहे सच आप नहीं जानते होंगे। काव्या ने जिस सितारे को अपने पिता के समान बताया था उसी को बाद में हमसफर बना लिया था। काव्या ने 1991 में एक बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों की शुरुआत की थी।
कौन हैं कव्या माधवन?
बचपन से ही अभिनय की शौकीन काव्या ने काफी पहले ही इसकी शुरुआत कर दी थी। काव्या माधवन एक मलायाली (Malyalam) एक्ट्रेस हैं और साउथ में काफी मशहूर हैं। फिलहाल वो फिल्में करना छोड़ चुकी हैं लेकिन जो कुछ भी उन्होने किया है वो हमेशा याद किया जाएगा।
बता दें कि काव्या ने स्कूल से ही अपना दमखम अभिनय में दिखाना शुरु कर दिया था और काफी जल्दी 'लक्ष्याह' नाम से एक ऑनलाइन कपड़ों का स्टोर शुरू किया था। इसके बाद अपने भाई को इसमें लगाया था। कहा जाता है जब वो 9वीं क्लास में थीं तो उन्होने चंद्रनुदिक्कुन्ना डिक्किल (1999)नाम की एक फिल्म में लीड रोल निभाया था। ना सिर्फ अभिनय बल्कि मलयालम में उन्होने कई गाने गाए और अपने एलबम भी निकाले।
जिसको बोलतीं थीं पिता तुल्य उसी से हुई दूसरी शादी
काव्या माधवन ने साल 2009 में निशांत चंद्र नाम से शादी की थी। इस शादी के बाद वो अपने पति के साथ कुवैत चली गईं लेकिन शादी नहीं चली। साल 2010 में काव्या वापस इंडिया आ गईं और तलाक की अर्जी दी। इसके बाद उनका नाम अभिनेता दिलीप से जुड़ने लगा था जिनको वो पहले पिता तुल्य कहती थीं। उनकी दूसरी शादी दिलीप से 2016 में हुई और इसके पहले कई इंटरव्यू में उन्होने दिलीप को 'पिता तुल्य' कहा था।


Click it and Unblock the Notifications












