कौन है अनमोल बिश्नोई जिसने सलमान खान को मारने की खा ली है कसम, इस सिंगर की हत्या के पीछे भी है इसका हाथ

Who is lawrence bishnoi brother Anmol Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर बीते दिन तड़के सुबह अंधाधुंध फायरिंग होनी शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि बाइकसवारों ने 5 राउंड फयरिंग की थी। कुछ गोलियां दीवार पर लगीं एक बालकनी में लगी नेट फाड़कर घर के अंदर चली गई और एक बिना चले ही जमीन पर गिर गई। इस हादसे ने सभी की नींदे उड़ा दी हैं। साथ ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बता दें पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार तो सीधा हमला किया गया है। जिसके बाद जमकर छानबीन होनी शुरू हो गई। ऐसे में सभी का यह सवाल था कि आखिर यह गोलीबारी किसने करवाई हैं।
इस शख्स ने करवाया हमला
सलमान खान के साथ हुए हादसे के बाद सभी की जुबान पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम था, लेकिन इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद उस शख्स ने यह कुबूल किया कि उसने ही फायरिंग करवाई है। साथ ही एक फेसबुक नोट के साथ आखिरी धमकी भी दी है। बता दें कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है। अनमोल ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर खुली चेतावनी देते हुए लिखा- 'ऊं जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ अलग फैसला जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये सब तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखिरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोली खाली घर पर नहीं चलेगी।'दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है। उनके नाम के हमने कुत्ते पाले हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम भारत सलाम शाहिदा। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बारड़ा, रोहित गोदारा, काला जठेड़ी।
सलीम खान ने दिया दिलासा
अनमोल बिश्नोई के इस पोस्ट को देखते ही फैन्स को समलान खान की चिंता सताने लगी थी, लेकिन वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया कि सब ठीक है। वह लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रहे हैं। इस दौरान अनमोल बिश्नोई का नाम हर एक की जुबान पर आ गया था। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है ये अनमोल बिश्नोई।
कौन है अनमोल बिश्नोई
अनमोल बिश्नोई का दूसरा नाम है भानु। अनमोल को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोपी माना जाता है। पिछले साल नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी, लेकिन बताया जाता है कि वह पकड़ जाने से पहले फेक पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भाग गया था। इस केस के बाद से वह किसी भी एक लोकेशन पर नहीं टिकता। आए दिनों वह अपनी लोकेशन बदल लेता है। हालांकि इंटरपोल की तरफ से अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। फिलहाल अनमोल कहां हैं इस बात का कोई सबूत नहीं है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दिनों वे अमेरिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












