कौन हैं जवान की 'आलिया' Ashlesha Thakur? शाहरुख खान ने किडनैपिंग कर मागें थे करोड़ों रुपए!

शाहरुख खान की फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा बड़ा धमाका 7 सितंबर को हुआ है। फिल्म ने इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई है जो कि काफी समय तक बुझेगी नहीं।
इस फिल्म में लीड एक्टर्स के अलावा की ऐेसे कलाकार हैं जो कि चर्चा का विषय हैं और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। उन्ही में से एक है एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर जो कि इस फिल्म में नजर आईं हैं। शाहरुख खान अश्लेषा को इस फिल्म में किडनैप कर लेते हैं और इसी वजह से वो फिल्म के मुख्य सीन्स का हिस्सा हैं।
जवान के रिलीज के बाद लोग अश्लेषा के बारे में जानना चाहते हैं। लगातार इंटरनेट पर अश्लेषा की तस्वीरें और उनके बारे में पता किया जा रहा है। फिल्म जवान की बात करें तो इसमें मेन विलेन विजय सेतुपति की बेटी के किरदार में अश्लेषा नजर आई हैं। शाहरुख खान इनकी किडनैपिंग के बाद 40 हजार करोड़ मांगते हैं।
कौन हैं अश्लेषा ठाकुर?
अश्लेषा एक शानदार अभिनेत्री हैं जिनको अमेजन प्राइम की वेब सीरीज द फैमिली मैन में देखा गया था और इसके बाद से ही लोग उनको पहचान रहे हैं। सीरीज में वो मनोज बाजपेयी की बेटी के किरदार में नजर दिखी थीं।
इसके अलावा वो टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत को लेकर जानी जाती हैं। कलर्स टीवी के हिट शो 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास' में वो नजर आ चुकी हैँ। अभी तक उनके अभिनय को काफी सराहा गया है।
साल 2003 में मुंबई में जन्मी अश्लेषा शुरु से ही एक्टिंग में अपनी रुचि रखती हैं और इसीलिए उन्होने पढ़ाई के साथ साथ अभिनय जारी रखा है। अश्लेषा बेहद खूबसूरत हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनको फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications