कौन हैं Iman Ismail? 'फौजी' में बनेगी प्रभास की हीरोइन, पाक आर्मी ऑफिसर थे पिता और...

iman ismail prabhas fauji

Who is Iman Ismail?- प्रभास की एक फिल्म बन रही है जिसका नाम 'फौजी' होने वाला है। इस फिल्म से ज्यादा इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर चर्चा है क्योंकि इस अभिनेत्री का कनेक्शन पाकिस्तान से है।

जी हां, फिल्म में प्रभास के साथ इमान इस्माइल उर्फ ​​इमानवी नजर आने वाली हैं जिनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनको लेकर लोग दीवाने हैं और कुछ लोग तो नेशनल क्रश तक कहकर बुला रहे हैं।

निर्देशक हनु राघवपुडी ने उन्‍हें प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्‍म में कास्‍ट किया है। जैसे ही फिल्‍म मे मुहूर्त की तस्‍वीरें सामने आईं इस हसीना को लेकर चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में बीच में खड़ी नजर आ रही है ये अदाकारा ईमान है जिनकी सादगी लोगों का दिल जीत रही है।

कौन है ईमान इस्माइल?

इमान इस्माइल उर्फ ​​इमानवी एक डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह दिल्ली की रहने वाली है और उसने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छी खासी फॉलोअर्स हासिल कर ली है। यूट्यूब पर उनके 4.50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनका जन्म 20 अक्टूबर 1995 को हुआ था। कहा जाता है कि उनका कनेक्शन पाकिस्तान है और उनके पिता एक पाकिस्तानी फौजी थे। जब ईमानवी 8 साल की थीं तो उनका पूरा परिवार कैलिफोर्निया में जाकर सेटल हो गया। अब वो इस तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

करियर

यूट्यूब के अलावा ईमानवी ने अभिनय के क्षेत्र में काफी काम किया है। डेब्यू की बात करें तो वो पहली बार इलियास कुरेशी द्वारा निर्देशित एक शॉर्ट फिल्म 'बीइंग साराह' में नजर आईं थीं। इसके अलावा 2023 में 'एनिमी' के गाने 'तुम तुम' पर उनका डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। अब देखने वाली बात होगी इस फिल्म में लोग उनको कितना प्यार देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: iman ismail prabhas fauji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X