IAS Success Story: 10वीं-12वीं में हुईं फेल, 22 की उम्र में बन गईं आईएएस अधिकारी, कौन हैं अंजू शर्मा?

Who is IAS Anju Sharma: कहते हैं कि अगर एक सफल इंसान बनना है तो आपकी जड़ें मजबूत होनी चाहिए। वैसे ही अगर पढ़ाई में आप फेल होते रहेंगे तो बड़ी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। लेकिन इस कहावत को पूरी तरह से एक महिला ने झुठलाया है।

IAS Anju Sharma

हम बात कर रहे हैं कि गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी अंजू शर्मा की जिन्होने सफलता की ऐसी मिशाल पेश की है कि लोग आज भी हैरान रहते हैं। हाईस्कूल और 12वीं में फेल होने के बाद अगर आप भी खुद को सरेंडर कर चुके हैं तो ये सच्ची कहानी आपको जरूर जानना चाहिए।

बता दें कि महज 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर बनने वाली अंजू शर्मा 10वीं कक्षा के प्री-बोर्ड में केमिस्ट्री और 12वीं में इकोनॉमिक्स विषय में फेल हो गई थीं। इसके बाद अगर वो ये सोच लेतीं कि अब कुछ नहीं हो सकता और निराश हो जातीं तो देश को इतनी होनहार अधिकारी नहीं मिलती।

पहले अटेम्ट में निकाली यूपीएससी परीक्षा

बता दें कि अंजू शर्मा ने फेल होने के बाद उन्होने हार नहीं मानी। रिपोर्ट्स की मानें तो अंजू ने इसके बाद से अपनी पढ़ाई करने के तरीके को पूरी तरह से बदल डाला। इसके बाद हुआ ये कि बीएससी और एमबीए की पढ़ाई गोल्ड मेडल के साथ पूरी की। जब अंजू ने यूपीएससी का एग्जाम दिया तो वो महज 22 साल की थी और पहली ही बार में उन्होने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली। इसके बाद अंजू शर्मा साल 1991 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं और आज भी उनकी इस सफलता को लेकर लोग बातें करते हैं।

कहां शुरु किया करियर?

मौजूदा समय की बात करें तो आज भी वो अपनी सेवा दे रही हैं और वह गुजरात सरकार में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं। आईएएस बनने के बाद उन्होने राजकोट में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में अपना शानदार करियर शुरु किया था। आपने अक्सर सुना होगा कि स्कूल की मार्कशीट आपका भविष्य और टैलेंट तय नहीं करती है। अंजू शर्मा ने इस बात को पूरी तरह से सही साबित करके दिखाया।

More from Filmibeat

Read more about: news filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X