काजल अग्रवाल का किस बिजनेसमैन पर आया दिल, झटपट कर रहीं शादी, जानिए कौन है होने वाला पति?
सिंघम फेम काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अचानक शादी की खबरों पर पुष्टि लगा दी। काजल अग्रवाल ने बताया कि वह 30 अक्टूबर 2020 को गौतम किचलू से शादी रचाने जा रही हैं। इस ऐलान के बाद ही सभी के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार काजल का दिल चुराने वाला शख्स आखिर कौन हैं? दरअसल काजल जिस बिजनेसमैन से शादी कर रही हैं उनका नाम गौतम किचलू हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं।
काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। जिसका टाइटल था, मैंने हां कर दिया... इस पोस्ट पर उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी ने बेशक हमारी खुशियों को कुछ कम कर दिया हो लेकिन हम अपने नए जीवन के लिए अक्सर उत्साहित होते हैं। आप सभी को मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग शादी रचाने जा रही हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, बीते सालों में आप सभी ने जो मुझपर प्यार लुटाया है उसका मैं शुक्रिया अदा करती हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी नई यात्रा में भी सभी फैंस को बड़ों का आशीर्वाद बना रहा। काजल ने इसी के साथ ये भी साफ कर दिया कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहेंगी और ऐसे ही आगे भी फैंस का मनोरंजन करती रहेंगी। इसके आगे एक्ट्रेस ने फैंस व प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।


Click it and Unblock the Notifications