कौन है अरबाज खान की पत्नी शूरा खान? इस तरह से शुरु हुई दोनों की अनोखी लव स्टोरी...

Who Is Sshura Khan and Her Love Story with Arbaaz Khan- अरबाज खान का नाम कुछ दिनों से लगातार शूरा खान के साथ जुड़ रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। ये किसी को पता नहीं था कि चट मंगनी पट ब्याह वाला सीन लोगों को देखने को मिलेगा।
जी हां, 24 दिसंबर की रात अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड शूरा खान ने अर्पिता खान के घर में निकाह कर लिया। इस दौरान सलमान खान के करीबी और परिवार मौजूद था।
इस खबर के सामने आने के बाद लोग शूरा खान के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं? लोग ये भी जानना चाहते हैं कि इन दोनों की लवस्टोरी कैसे और कहां शुरु हुई। तो आइए जानते हैं..
कौन हैं शूरा खान?
शूरा खान एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं जो कि काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाइड है लेकिन उन्होने इसको प्राइवेट किया हुआ है। उनकी इजाजत के बिना फैंस उनको फॉलो तक नहीं कर सकते। इंडस्ट्री के सितारों की सुंदरता को निखारने के लिए शूरा जानी जाती हैं। शूरा ने रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी जैसी हस्तियों के साथ काम किया है और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।
कैसे शुरु हुए अरबाज- शूरा की प्रेम कहानी?
रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज और शूरा एक फिल्म को लेकर एक दूसरे से मिले थे। इस फिल्म का नाम पटना शुक्ला है। कहते हैं कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। इस दौरान ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इस फिल्म में रवीना टंडन, चंदन रॉय सान्याल, सतीश कौशिक, मानव विज, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक सहित कई दमदार कलाकार हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी और मलाइका अरोड़ा उनकी शुभकामनाएं देती हैं या नहीं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान ने जॉर्जिया को डेट किया था। हालांकि अब वो शूरा खान के हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications