कौन हैं वरूण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, एक्टर अनिल धवन और डायरेक्टर डेविड धवन की पोती, बेहद ग्लैमरस Pics
वरूण धवन की भतीजी अंजिनी धवन करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। अंजिनी ने अपने डेब्यू की तैयारी करना भी शुरू कर दिया है। एक्टर बनने के लिए जो भी चीज़ें ज़रूरी होती हैं, अंजिनी उस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। और हो भी क्यों ना, उनका पूरा परिवार ही एक्टर्स और डायरेक्टर्स का।
अगर आप सोच रहे हैं कि वरूण धवन की ये भतीजी कौन हैं, तो हम आपको अंजिनी धवन के परिवार से मिलवा ही देते हैं। अंजनी धवन के दादा जी अनिल धवन, बीते ज़माने के मशहूर एक्टर रहे हैं। अनिल धवन, डेविड धवन के भाई हैं।

अनिल धवन 70 के दशक में जया भादुड़ी के अपोज़िट पिया का घर में नज़र आए थे। इसके अलावा, हार जीत, गुलाम बेगम बादशाह, अन्नदाता जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका में दिखे। भाई डेविड धवन की फिल्मों का भी अनिल धवन मुख्य हिस्सा रहे हैं। इन फिल्मों में हीरो नं.1 से लेकर हाल ही में आई फिल्म कुली नं.1 का रीमेक भी शामिल है। श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन में तबू के साथ छोटी सी भूमिका में भी अनिल धवन अपनी छाप छोड़ गए थे।
बात करें अनिल धवन के बेटे सिद्धार्थ धवन की तो वो भी फिल्मों और टीवी के मशहूर एक्टर रहे हैं। सिद्धार्थ धवन को फिल्मों में ज़्यादा लोकप्रियता नहीं मिली लेकिन टीवी पर वो संगीता घोष के अपोज़िट मेहंदी तेरे नाम की, किस देस में निकला होगा चांद जैसे सीरियल में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। यानि कि अंजिनी धवन के दादा जी अनिल धवन, पिता सिद्धार्थ धवन और चाचू वरूण धवन तीनों एक्टर्स हैं। वहीं अंजिनी के दादा जी डेविड धवन और चाचू रोहित धवन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

बेहद हॉट है अंदाज़
गौरतलब है कि अंजिनी धवन का अंदाज़ काफी बोल्ड है और इस बात का सुबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट। ज़ाहिर सी बात है कि अंजिनी के परिवार में ही जब एक्टिंग दौड़ती है तो वो भी परदे पर आने की तैयारी कर रही हैं।

बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर के साथ तैयारी
हालांकि, अंजिनी धवन अपने डेब्यू की तैयारी अकेले नहीं कर रही हैं। उनके साथ ही ये तैयारी कर रही हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर। अंजिनी और खुशी काफी अच्छी दोस्त हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिख जाते हैं।

फोटोशूट से मची सनसनी
वरूण धवन की शादी से जहां अंजिनी लाईमलाइट में आईं वहीं उनके बेहद हॉट फोटोशूट ने उन्हें फैन्स का भी फेवरिट बना दिया। अंजिनी के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और डेब्यू से पहले ही उनके फैन्स भी हैं जो उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट करते हैं।

घर के प्रोडक्शन हाउस से नहीं होगा डेब्यू
दिलचस्प है कि अंजिनी के परिवार में एक्टर तो हैं हीं बल्कि डायरेक्टर भी हैं। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन खुद एक डायरेक्टर हैं तो वहीं उनके चाचू रोहित धवन और दादा जी डेविड धवन भी डायरेक्टर हैं। लेकिन अंजिनी का लॉन्च वरूण धवन की ही तरह, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से होगा।

तस्वीरों से सुर्खियों में
बीते कुछ समय से अंजिनी धवन लगातार अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण काफी सुर्खियों में हैं। वहीं जब से उनके डेब्यू की चर्चा शुरू हुई है तब से उनके फैन्स आखिरकार उन्हें परदे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

21 साल की अंजिनी
हालांकि, अंजिनी की उम्र अभी केवल 21 साल है। उनकी फिल्म डेब्यू की तैयारी शुरू भले ही हो गई है लेकिन अंजिनी को लॉन्च 2022 के अंत या फिर 2023 की शुरूआत में ही किया जाएगा।

मनाली ट्रांस का वायरल वीडियो
वरूण धवन की शादी में अंजिनी की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके सोशल प्रोफाईल पर हर किसी की नज़र रहती हैं। मनाली ट्रांस पर उनका शानदार डांस खूब वायरल भी हुआ था।

बेहद ग्लैमरस हैं अंजिनी
अंजिनी की तस्वीरों से साफ है कि वो बेहद ग्लैमरस हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि वो अपने फिल्म डेब्यू के लिए कैसा किरदार चुनती हैं। साथ ही उनके साथ किसे पेयर किया जाता है।

चाचू की तरह बनेंगी स्टार?
वरूण धवन ने भी अपने पिता डेविड धवन और भाई रोहित धवन को छोड़कर, अपने डेब्यू के लिए करण जौहर को चुना था। अब अंजिनी भी चाचू के बनाए रास्ते पर चल चुकी हैं। अब वो चाचू वरूण धवन की ही तरह स्टारडम बटोर पाती हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

दर्शकों को आएंगी पसंद
अंजिनी के इंस्टाग्राम से एक बात तो साफ है कि उन्हें दर्शकों का ध्यान खींचना आता है। इसलिए वो परदे पर आएंगी तो लोग उन्हें देखेंगे ज़रूर। अगर उनमें टैलेंट रहा तो नेपोटिज़्म का टैग लगने के बावजूद, अंजिनी इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपने पैर जमाए रख सकती हैं। All The Best Anjini!


Click it and Unblock the Notifications












