कौन है एनिमल में बॉबी देओल की दूसरी पत्नी, मिस वर्ल्ड पाकिस्तान ने शाहरुख खान के साथ...

रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ा कलेक्शन इकट्ठा कर रही है। लेकिन आपको बता दें की फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन आज हम आपको बॉबी देओल की फिल्म में दिखाई गई दूसरी पत्नी शफीना शाह के बारे में बताने वाले हैं।
कौन है बॉबी देओल की दूसरी पत्नी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉबी देओल की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली शफीना शाह पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री है। लेकिन आपको बता दें कि वह फिल्मों के अलावा मॉडलिंग से भी अपना अच्छा खासा नाम बन चुकी है। साल 2023 में मिस पाकिस्तान वर्ल्ड का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया। बाद में वह अगले साल पाकिस्तान को मिस वर्ल्ड में रिप्रेजेंट करने वाली है।
शफीना शाह के पिता थे भारतीय
शफीना शाह वैसे तो लंदन में पैदा हुई है और आपको बता दें कि उनके पिता भारतीय थे। इतना ही नहीं उनकी मां एक पाकिस्तानी हुआ करती थी। दोनों की मुलाकात यूके में हुई और प्यार हो गया। बहुत कम लोग जानते हैं कि शफीना शाह ने बॉबी देओल ही नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ में भी काम किया है। दोनों को साथ में एक विज्ञापन में देखा गया था।
शफीना शाह का करियर
अगर हम शफीना शाह के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें फिल्म लाहौर टू लंदन में भी देखा गया है। इतना ही नहीं मॉडलिंग के जरिए भी वह काफी अच्छी खासी पहचान बन चुकी है। अब बॉलीवुड की फिल्म एनिमल में भी उन्होंने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी और दर्शकों के दिलों पर भी वह राज करती हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications


