कौन हैं अनिल कपूर के छोटे दामाद करण बूलानी, जान्हवी कपूर - खुशी कपूर की नए जीजू के साथ वायरल तस्वीर
अनिल कपूर की छोटी बेटी, रिया कपूर, 14 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये बेहद ही निजी समारोह है और जब से फैन्स ने रिया की शादी की खबर सुनी है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर करण बूलानी कौन हैं। तो हम भी आपको अनिल कपूर के छोटे दामाद से मिलवा ही देते हैं।
अनिल कपूर के छोटे दामाद करण बूलानी, एक बिज़नेसमैन के बेटे हैं जो मुंबई में ही रहते हैं। करण की छोटी बहन, करिश्मा बूलानी, सोनम कपूर की बहुत ही अच्छी दोस्त हैं।

वहीं करण बूलानी खुद, रिया कपूर के भाई अर्जुन कपूर और जीजू आनंद आहूजा के काफी करीब हैं और तीनों साथ में कई बार पार्टी करते दिखाई दे चुके हैं। करण बूलानी, जब से रिया को डेट कर रहे हैं तब से ही रिया कपूर के पापा अनिल कपूर के काफी करीब हैं। पिछले साल करण के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने आधिकारिक रूप से उनकी परिवार में एंट्री कर ही दी थी।
अनिल कपूर ने करण को जन्मदिन की बधाई शेयर करते हुए एक पोस्ट किया और लिखा था - तुम्हें अपना परिवार कहने में गर्व महसूस होता है। इतने सालों में तुम्हारी काम के प्रति लगन और एक बेहतरीन डायरेक्टर बनने का सपना पूरा करते देखना बहुत ही अच्छा लगा। तुम कभी किसी के लिए मत बदलना।

जीजू के साथ वायरल तस्वीर
इस तस्वीर में करण बूलानी, रिया कपूर की तीनों छोटी बहनें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इनके अलावा, तस्वीर में करण बूलानी की सबसे छोटी साली साहिबा, शनाया कपूर गायब हैं। शनाया कपूर, अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं।

अर्जुन कपूर के दोस्त
करण बूलानी, कपूर परिवार में सभी के काफी करीब हैं। वो 13 सालों से रिया को डेट जो कर रहे हैं। इस तस्वीर में करण बूलानी, अर्जुन कपूर के साथ पार्टी करते नज़र आ रहे हैं।

फैमिली वेकेशन का हिस्सा
इतना ही नहीं, करण बूलानी, कपूर परिवार की एक फैमिली वेकेशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन छुट्टियों में पूरे परिवार ने मिलकर नए साल का स्वागत किया था। कपूर परिवार, बोनी कपूर - अनिल कपूर और संजय कपूर और उनके बच्चों के साथ मिलकर बना हुआ है और एकजुट है।

सोनम कपूर की शादी से अफवाहें
कऱण बूलानी और रिया कपूर की शादी की अफवाहें, सोनम कपूर की शादी के बाद से ही उड़ रही थीं लेकिन सोनम कपूर ने खुद इन सभी खबरों का खंडन किया था। सोनम कपूर का कहना था कि जब वो दोनों शादी करेंगे, आप सबको पता चल ही जाएगा। लेकिन फिलहाल वो वक्त नहीं है।

करण बूलानी का करियर
करण बूलानी का करियर शुरू हुआ था सोनम कपूर की फिल्म आएशा के साथ। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था और करण बूलानी इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने वेकअप सिड में अयान मुखर्जी को भी असिस्ट किया था।

सफल एड फिल्ममेकर
करण बूलानी एक सफल एड फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई बड़े एड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। खबर थी कि वो जल्दी ही सोनम कपूर को मुख्य भूमिका में लेकर एक फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन फिलहाल इस फिल्म पर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है।

आज लेंगे सात फेरे
13 साल के रिलेशनशिप के बाद करण बूलानी, आखिरकार, 14 अगस्त को रिया कपूर के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस समय पूरा इंटरनेट अनिल कपूर के छोटे दामाद से मिलने के लिए काफी उत्साहित है।

कपूर परिवार में स्वागत
वैसे तो करण बूलानी, शुरू से ही कपूर परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन आज आधिकारिक तौर पर मिस्टर रिया कपूर की हैसियत से उनकी एंट्री अनिल कपूर के इस बड़े से परिवार में होने जा रही है। हमारी ओर से रिया और करण को शादी की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











