कौन हैं अदीबा हुसैन सैयद? 10वीं में पाए 97% अंक, सलमान खान के साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Who is Adiba Hussain Syed: कौन हैं अदीबा हुसैन जिनकी तस्वीर इस वक्त सलमान खान के साथ वायरल हो रही है। छोटी सी बच्ची को लेकर खबरें हैं क्योंकि उसने सफलता का ऐसा झंडा गाड़ा है जो कि उनके चाहने वालों के लिए काफी शानदार है।

Adiba Hussain Syed

मां बाप और परिवार खुश है क्योंकि अदीबा ने 10वीं में कमाल का काम किया है। जी हां, अदीबा हुसैन ने 10वीं में 97% अंक हासिल किए हैं जो कि किसी भी विद्यार्थी का सपना होता है।

अदीबा हुसैन सैयद इसके बाद से काफी खुश हैं और लोग उनको बधाई दे रहे हैं। हाईस्कूल इस तरह से पास होने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान के साथ वायरल हो रही हैं। इसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार अदीबा हुसैन सैयद हैं कौन?

कौन है अदीबा हुसैन सैयद?

बता दें कि अदीबा एक एक्ट्रेस हैं जो कि सलमान खान के फिल्म सिकंदर में नजर आईं थीं। उनको लेकर इसलिए भी तारीफ हो रही है क्योंकि कैमरे के सामने और क्लास में वो हर जगह कमाल कर रही हैं और जिस तरह से काम और पढ़ाई को उन्होने एक साथ अपनाया वो काबिले तारीफ है। इतने नंबर लाकर उन्होने बताया है कि लाइफ में सबकुछ संभव है। सिकंदर में सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करने पर उनको काफी पसंद किया गया था।

कई फिल्मों में किया काम, जीत चुकी हैं अवॉर्ड

अदीबा हुसैन ने बाल अभिनेत्री के तौर पर एयरलिफ्ट और यमला पगला दीवाना फिर से जैसी फिल्मों में काम किया है और रंजू की बेटियां जैसे टीवी शो के लिए भी जानी जाती हैं। अदीबा मुंबई में ही जन्मीं थीं और काफी कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की। अपने काम को लेकर वो IFTC पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। हालांकि उनकी 10वीं इस सफलता के बाद सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो आने वाले वक्त में किस फिल्म का हिस्सा बनती हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X