..................... Who is actress Priya Bapat? Raised in a Dadar chawl, she even challenged her parents for true love - Hindi Filmibeat

कौन हैं एक्ट्रेस प्रिया बापट? दादर के चॉल में हुई परवरिश, सच्चे प्यार के लिए मां-बाप से भी ले ली टक्कर!

Priya Bapat Unknown Facts: प्रिया बापट एक मशहूर अभिनेत्री हैं और हाल ही में शूटिंग के दौरान अपनी किसिंग सीन और अभिनेता के बर्ताव का खुलासा करने के बाद वो चर्चा में आई हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे एक एक्टर उनको काफी परेशान कर रहा था और इसके बाद उनको अपने पति को बुलाना पड़ा था।

Priya Bapat

प्रिया बापट के बारे में कई बातें अब सामने आ रही हैं जो कि शायद आपको नहीं पता होगा। गौरतलब है कि प्रिया ज्यादातर मराठी सिनेमा और हिंदी ओटीटी के लिए जानी जाती हैं और प्रोजेक्ट्स में दमदार भूमिका भी निभा चुका हैं।

Also Read
'दुष्कर्म का वीडियो बनाकर..' मथुरा के आईआईटियन बाबा का पूरा चिट्ठा खुला, लड़कियों को ऐसे करता था टॉर्चर!
'दुष्कर्म का वीडियो बनाकर..' मथुरा के आईआईटियन बाबा का पूरा चिट्ठा खुला, लड़कियों को ऐसे करता था टॉर्चर!

हालांकि उनकी शुरुआती जिंदगी काफी कठिन रही है और जिस तरह से उनकी परवरिश एक चॉल में हुई है और उन्होंने इतना लंबा सफर तय किया है ये वाकई काबिले तारीफ है। प्रिया बापट को लेकर कुछ अनकही जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

दादर के चॉल में हुई परवरिश

प्रिया बापट फिलहाल शादीशुदा हैं और एक कामयाब मराठी अदाकारा हैं। लेकिन बचपन से ही वो दादर के एक चॉल में रहीं और वहीं पर बड़ी हुईं। ये करीब 25 साल का लंबा अरसा था जो उन्होंने काफी मुश्किलों में गुजारा। अपने मां बाप की दूसरी बेटी हैं और सभी उनको काफी प्यार करते हैं। प्रिया ने गायन सीखा, मास कम्युनिकेशन किया और इसके अलावा फिल्ममेकिंग भी सीखी। मास कॉम करने के बाद प्रिया एक टीवी चैनल में पत्रकार भी रहीं और वो शो की एंकर हुआ करती थीं। अभिनेत्री ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत मुन्नाभाई एमबीबीएस से की थी।

प्यार के लिए मां बाप से टकराईं

प्रिया बापट को उमेश कामत से प्यार हो गया था जो कि मराठी सिनेमा का जाना माना नाम है। हालांकि उन्होंने मां बाप के ना चाहते हुए भी लव मैरिज जिसको कुबूल नहीं किया गया। प्रिया ने हार नहीं मानी और लगातार माता पिता को मनाती रहीं। एक वक्त के बाद उनके सख्त माता पिता पिघल गए और अब सब साथ में हैं। प्रिया बापट लगातार शानदार काम कर रही हैं।

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X