कौन हैं AAP सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह? हॉटनेस से काट रखा है बवाल
Sanjay Singh Daughter Ishita Singh: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहता है। जब संजय सिंह जेल गए, तब पहली बार उनकी पत्नी और बेटी खुलकर सामने आईं और मजबूती से उनके साथ खड़ी नजर आईं। इसी दौरान लोगों की नजरें उनकी बेटी इशिता सिंह पर भी गईं।

राजनीति से दूर, फिल्मों की दुनिया में इशिता
संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने राजनीति का रास्ता नहीं चुना। उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया है। इशिता एक एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। वह लंबे समय से मुंबई में रहकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर रही हैं।
'मुल्क' फिल्म से मिली पहचान
बहुत कम लोग जानते हैं कि इशिता सिंह ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और तापसी पन्नू जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इशिता की एक्टिंग पर भी लोगों ने ध्यान दिया।
पिता की गिरफ्तारी में परिवार के साथ रहीं
जब संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त इशिता मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गई थीं। वह अपने पिता और परिवार के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ी रहीं। तिहाड़ जेल से संजय सिंह की रिहाई के समय भी इशिता वहां मौजूद थीं और पार्टी समर्थकों के साथ अपने पिता का स्वागत करती दिखीं।
इशिता सिंह की नई फिल्म
अब इशिता सिंह अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'पारो पिनाकी की कहानी'। इस फिल्म में उनके साथ संजय बिश्नोई लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो रही है।
फिल्म की कहानी एक सब्ज़ी बेचने वाली लड़की की है, जिसमें प्यार और संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर रुद्र जादौन हैं और इसे इशिता सिंह और संजय बिश्नोई ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर और टीज़र लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दिल्ली में हुई खास स्क्रीनिंग
हाल ही में इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई थी। इस मौके पर संजय सिंह, अखिलेश यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और भगवंत मान जैसे बड़े नाम मौजूद रहे। इससे फिल्म को और ज्यादा चर्चा मिली।
म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर एक्टिव
फिल्मों के अलावा इशिता सिंह ने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 56 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने शूट्स, ट्रैवल और पर्सनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इशिता अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















