एक यूट्यूबर तो दूसरी हॉकी खिलाड़ी... इंद्रेश जी, पुंडरीक महाराज और अनिरुद्धाचार्य की पत्नियां करती हैं ये काम!

Meet the Wives of Famous Vrindavan Kathavachaks: इन दिनों हर तरफ इंद्रेश उपाध्याय की शाही शादी की चर्चा है। हर तरफ उनकी दुल्हन के बारे में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच आइए हम आपको वृंदावन के ही मशहूर कथावाचकों और उनकी पत्नियों के बारे में जानकारी देते हैं।
क्या करती हैं इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी
हाल ही में देश के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से शादी की है। उनकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हुई और इसके बाद से उनकी निजी जिंदगी में लोगों की रुचि बढ़ गई है। शिप्रा शर्मा धार्मिक जीवन में गहरी आस्था रखती हैं और भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हैं।
शिप्रा शर्मा कभी एक यूट्यूबर हुआ करती थीं और कृष्ण भक्ति से जुड़े वीडियोज डालती थीं। इन्हीं वीडियोज की वजह से उनकी ख्याति काफी बढ़ी थी लेकिन अब वो सोशल मीडिया से गायब हैं।
पुंडरीक महाराज की पत्नी क्या करती हैं
कथावाचक पुंडरीक महाराज की पत्नी रेणुका गोस्वामी हैं। वे निमाई पाठशाला की फाउंडर हैं और यहां हजारों बच्चों को गीता और भागवत का ज्ञान देती हैं। रेणुका जी धार्मिक कार्यों में एक्टिव रहने के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा और संस्कृति को फैलाने में लगी रहती हैं। उन्हें लोग प्यार से 'मैया' भी कहते हैं।
वे पहले नेशनल लेवल की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। सोशल मीडिया पर उनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की पत्नी क्या करती हैं
साधारण और सरल शैली के लिए मशहूर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की पत्नी आरती तिवारी हैं। वे धार्मिक अनुष्ठानों और समारोहों में अपने पति के साथ रहती हैं। आरती जी भजन गायिका भी हैं और अक्सर अपने भजन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनका योगदान भी युवाओं के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण है।
इन कथावाचकों की पत्नियां न सिर्फ अपने पति के धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मदद करती हैं, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














