राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में मीडिया के सामने आलिया भट्ट की लड़खड़ाई ज़ुबान, बोलीं- हमेशा की तरह मेरे लिए...

दिल्ली में 17 अक्टूबर को 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल हुआ। बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों उभरती हुई एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी है। उन्होंने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है।

आलिया भट्ट को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आलिया भट्ट ने 11 साल के अपने फ़िल्मी करियर में यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला और इसे लेकर वह बहुत ही ज्यादा खुश भी नजर आई। इस समारोह के दौरान बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के कई सारे सितारे नजर आए। जिसमें अल्लू अर्जुन और एसएस राजामौली जैसी बड़ी हस्तियां भी देखी गई। लेकिन अब नेशनल अवॉर्ड शो वाला एक आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट से बोलने में थोड़ी सी गड़बड़ हो गई।

आलिया भट्ट ने मीडिया के सामने की ऐसी बात

आलिया भट्ट वहां पर मौजूद पत्रकारों को कई सारे सवालों के जवाब देती नजर आई। 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार के वक्त किसी पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि यह कितना बड़ा मूवमेंट है आपके लिए? जिस पर आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा कि यह उनके लिए हमेशा की तरह बहुत ही बड़ा मोमेंट है। लेकिन आलिया को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इसको सुधार और कहा कि मतलब की जाहिर तौर पर है और वह इसके बाद में हंसने लग गई।

समारोह में आलिया भट्ट ने पहले अपनी शादी की साड़ी

आलिया भट्ट के चेहरे पर नेशनल अवार्ड मिलने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी और उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत इसके लिए आभारी हूं, थैंक यू। दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में उनके साथ में रणबीर कपूर भी नजर आए। आलिया भट्ट ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान अपनी शादी पर पहनी हुई साड़ी ही पहनी थी। इसके पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि स्पेशल दिन के लिए स्पेशल आउटफिट बहुत ही जरूरी है। लेकिन कई बार आपके पास में पहले से ही ऐसा आउटफिट मौजूद होता है।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X