साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के किन सुपरस्टार्स के पास है प्राइवेट जेट, जाने यहां

बॉलीवुड हो या साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, एक्टर्स में महंगी गाड़ियां खरीदने का क्रेज काफी ज्यादा होता है। लेकिन महंगी गाड़ियों के साथ-साथ एक्टर्स में प्राइवेट जेट खरीदने का क्रेज भी काफी ज्यादा होता है। बात अगर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की हो तो यहां थलाइवा रजनीकांत के पास प्राइवेट जेट होने के बारे में सबको पता है। लेकिन क्या आपको पता है साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के और किन स्टार्स के पास है प्राइवेट जेट?
आइए आपको बताते हैं साउथ के किन स्टार्स के पास है प्राइवेट जेट :

अल्लू अर्जुन :
फिल्म 'पुष्पा' स्टार अल्लु अर्जुन की लोकप्रियता इस फिल्म के बाद से आसमान छु रही है। अल्लु अर्जुन वास्तव में किंग साइज जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लु अर्जुन का नेट वर्थ करीब 350 करोड़ रुपये बताया जाता है। अल्लु अर्जुन के पास प्राइवेट जेट है, जिसमें वह अक्सर अपने बच्चों और परिवार के साथ घूमने निकल जाते हैं।

रामचरण :
फिल्म 'आरआरआर' स्टार रामचरण इस फिल्म के बाद से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। इससे पहले भी रामचरण की कई सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रिमेक भी बन चुका है जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पिता नागार्जुन की तरह रामचरण के पास भी एक प्राइवेट जेट है।

नागार्जुन :
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का महाराज अक्कनेनी नागार्जुन को कहा जाता है। बताया जाता है कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नेट वर्थ नागार्जुन की ही है। उनका नेट वर्थ करीब 950 करोड़ रुपये बताया जाता है। नागार्जुन के पास भी एक प्राइवेट जेट है जिसमें वह अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं।

प्रभास :
'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद प्रभास की लोकप्रियता आसमान छु रही है। प्रभास के पास प्राइवेट जेट है, जिसमें वह अक्सर एक आरामदायक सफर करते हैं।

एनटीआर जूनियर :
फिल्म 'आरआरआर' में रामचरण के साथ ही लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले साउथ इंडियन सुपरस्टार एनटीआर जूनियर के पास करीब 80 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट है। इसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











