अपने पार्टनर की किन आदतों से परेशान रहते हैं बॉलीवुड सेलेब्स, यहां पढ़िए

Ranbir Alia

शादी को आम से लेकर खास हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। हालांकि हर इंसान की तरह ही शादी के रिश्ते में भी अच्छाई और बुराई दोनों होती है। रूठना-मनाना और लड़ाई-झगड़ों के साथ दो पहियों वाली यह गाड़ी धीरे-धीरे आगे सरकती रहती है। बॉलीवुड कपल्स आमतौर पर अपने रोमांस और एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन आम जोड़ियों की तरह ही इन सेलिब्रिटी कपल्स को भी कई Adjustment करने पड़ते हैं। अपने पार्टनर की कई अच्छाइयों के साथ-साथ बुराईयों को भी अपनाना पड़ता है।

आइए बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं जिसका खुलासा इनके पार्टनर्स ने ही किया है :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण :

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी हर किसी को आकर्षित करती है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गये थे। रणवीर की किसी बुरी आदत के बारे में बताते हुए एक बार दीपिका ने बताया था कि रणवीर काफी तेजी से खाना खाते हैं, जो दीपिका को पसंद नहीं है। दीपिका ने बताया था कि जब तक वह दो चम्मच खाना खाती हैं उतनी देर में रणवीर अपना पूरा खाना खा चुके होते हैं। रणवीर की यह आदत दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं है।

शाहरुख और गौरी खान :

शाहरुख और गौरी खान :

गौरी खान से जब शाहरुख खान की किसी बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर में जब भी कोई पार्टी होती है तो शाहरुख हमेशा मेहमानों व दोस्तों को छोड़ने गाड़ियों तक जाते हैं। पति की यह आदत गौरी को पसंद नहीं है। गौरी आगे कहती है कि इस वजह से शाहरुख ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहते हैं जबकि घर के अंदर पार्टी चल रही होती है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि हम घर के अंदर की तुलना में सड़कों पर पार्टी कर रहे होते हैं। एक बार रितेश देशमुख ने भी इस बारे में कहा था कि मन्नत में अगर पार्टी होती है तो आपकी प्लेट में खाना सुबह के 3 बजे आ सकता है लेकिन एसआरके ऐसे होस्ट हैं, जो अपने हर मेहमान की गाड़ी का दरवाजा खोलने खुद जाते हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत :

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत :

एक साथ में लंबा अरसा बिता चुके शाहीद और मीरा दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों की उम्र में 13 सालों का अंतराल होने के बावजूद बॉलीवुड का यह कपल, कपल्स गोल देता है। मीरा राजपूत ने एक बार शाहिद कपूर के बारे में बताया था कि शाहिद मैसेज टाइप करने के दौरान काफी Typo Error करते हैं। इसलिए शाहिद के मैसेज का मतलब समझने के लिए मीरा को उसे काफी ध्यान से पढ़ना पड़ता है। शाहिद की यह आदत मीरा को पसंद नहीं है।

सैफ अली खान और करीना कपूर :

सैफ अली खान और करीना कपूर :

दो बेटों के माता-पिता और बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को एक माना जाता है। करीना को एक बॉस लेडी के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। कपूर खानदान की बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान ने एक शो के दौरान सैफ अली खान की उस आदत के बारे में बताया था, जो करीना को सख्त नापसंद है। करीना ने बताया था कि किसी सवाल के जवाब में सैफ का तुरंत 'ना' कह देना करीना को काफी Irritating लगता है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट :

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट :

हाल ही में पेरेंट्स बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो उन्हें नापसंद तो है लेकिन वे प्यार से उनको आदतों के साथ एडजस्ट कर ले रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि प्रेगनेंसी पीरियड में आलिया के सोने की आदतों की वजह से उन्हें खासी परेशानी होती थी। क्योंकि बिस्तर पर ज्यादा जगह आलिया ले लेती थी और रणबीर को कम जगह में ही एडजस्ट करना पड़ता था। वहीं आलिया ने एक बार बताया था कि रणबीर कम बोलते और काफी अच्छा सुनते हैं। हालांकि आलिया ने कहा था कि कई बार रणबीर की खामोशी उन्हें Annoying भी लगती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X