किस जाति की हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया? असली नाम जानकर लगेगा झटका, इसलिए कुबूल किया इस्लाम
Nawazuddin Siddiqui Wife Caste: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन ये काफी कम लोगों को पता होगा कि उनका असली नाम आलिया नहीं है और ना ही वो मुस्लिम हैं।

क्या आप जानते हैं कि आलिया सिद्दीकी किस जाति से ताल्लुक रखती हैं और उनका असली नाम क्या है? नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई मौकों पर अपनी पत्नी के साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर आलिया की ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक बेटी भी है जो कि अब लाइमलाइट में आने लगी है।
अपने संघर्ष से लेकर एक बड़ा स्टार बनने के साथ साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शादी की भी एक कहानी है। कहा जाता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी को पहले इस्लाम कुबूल करवाया था और बाद में निकाह किया था।
किस जाति से ताल्लुक रखती हैं आलिया सिद्दीकी?
आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना किशोर पांडे हैं और वो ब्राह्मण हैं। जी हां, आलिया सिद्दीकी नाम से पहचानी जाने वाली नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी वास्तव में एक ब्राह्मण हैं और शादी के लिए उन्होंने अपने धर्म को बदलकर नाम आलिया रख लिया था। हालांकि अंजना ने हमेशा ये बात कही है कि वो हिंदू हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कभी अपना धर्म थोपने की कोशिश नहीं की है। आलिया की कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएंगी जो कि उनकी स्वतंत्रता का प्रमाण मानी जा सकती है। बता दें कि अंजना नवाजुद्दी सिद्दीकी की दूसरी पत्नी है जबकि उनकी पहली शादी किसी और महिला से हुई थी।
भोले नाथ की करतीं हैं पूजा, बेटी रखती है रोज
अंजना किशोर पांडे ने खुलकर बताया था कि वो अभी भी भोले नाथ पूजा करती हैं और इससे किसी को कोई तकलीफ नहीं है। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी पापा का धर्म फॉलो करती है और पूरे रोजे रखती है। शोरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें वो हिजाब में भी देखी जा सकती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कई मौकों पर शोरा नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
