बॉलीवुड का कौन सा स्टार किस सेलिब्रिटी का है पड़ोसी, जाने यहां

बॉलीवुड और अपने फेवरेट सितारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। कई बार अपने फेवरेट स्टार की बस एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर के सामने घंटों बिता देते हैं। बॉलीवुड स्टार्स आमतौर पर मुंबई के पॉश इलाकों में अपने आलीशान घरों में रहते हैं। कुछ स्टार्स के बंगले और उनके नाम तो लोगों को मुंह जबानी याद हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी एक-दूसरे के पड़ोसी भी हैं। हालांकि ये हमारे-आपकी तरह घर की बालकनी से झांककर गॉसिप करने वाले पड़ोसी नहीं होते लेकिन ये एक-दूसरे के घरों के आसपास ही रहते हैं।

आइए जानते हैं मायानगरी में कौन सा सितारा किस सेलिब्रिटी का पड़ोसी है-

शाहरुख और सलमान के पड़ोसी हैं रणवीर सिंह :

शाहरुख और सलमान के पड़ोसी हैं रणवीर सिंह :

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है। उनका यह नया घर सागर रेशम रेसिडेंशियल टावर में है। यह बिल्डिंग शाहरुख खान के बंगले मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच है। इस तरह से रणवीर सिंह अब शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी का एक ही बिल्डिंग में है फ्लैट :

अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी का एक ही बिल्डिंग में है फ्लैट :

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई के पॉश इलाके में बनी अटलांटिस बिल्डिंग में एक डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा था। इसी बिल्डिंग में सनी लियोनी ने भी अपना एक फ्लैट खरीदा है। यानी इस तरह से अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी एक-दूसरे के पड़ोसी हुए।

विरुष्का के पड़ोसी हैं विक्की-कैट :

विरुष्का के पड़ोसी हैं विक्की-कैट :

शादी के विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने नये घर में शिफ्ट हुए हैं। दोनों का नया घर राजहंस बिल्डिंग में है। इसी बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी फ्लैट है। तो फिर विक्की-कैट हुए ना विरुष्का के पड़ोसी।

एक ही बिल्डिंग में रहते हैं विद्या बालन और शाहिद कपूर :

एक ही बिल्डिंग में रहते हैं विद्या बालन और शाहिद कपूर :

विद्या बालन और शाहिद कपूर की किस्मत ने उन दोनों को कनेक्ट कर दिया और दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी बन गये। शाहिद ने कुछ समय पहले ही अपना एक नया घर खरीदा था। उनका यह नया घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रहती हैं।

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन भी हैं पड़ोसी :

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन भी हैं पड़ोसी :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों का ही घर मुंबई के जुहू इलाके के आसपास ही है। अक्षय कुमार के बंगले के पास ही एक अपार्टमेंट में ऋतिक रोशन रहते हैं।

श्रद्धा की पड़ोसी हैं शिल्पा शेट्टी :

श्रद्धा की पड़ोसी हैं शिल्पा शेट्टी :

श्रद्धा कपूर की पड़ोसी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा है। श्रद्धा अपने पेरेंट्स के साथ ही रहती हैं लेकिन वह अपने पेरेंट्स के घर की सबसे ऊपर मंजिल पर रहती हैं। वहीं शिल्पा और राज कुंद्रा का आलीशान बंगला भी उनके घर के पास ही जुहू तारा रोड पर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X