बॉलीवुड की किन एक्ट्रेसेस से करीना कपूर का चलता है 36 का आंकड़ा, जाने यहां
फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर करीना कपूर हमेशा से ही खबरों में रही हैं। चाहे 'जब वी मेट' की गीत हो या 'कभी खुशी कभी गम' की पु, करीना ने हर रोल में खुद को साबित किया है। लेकिन करीना का नाम कई बार विवादों से भी जुड़ा है। बॉलीवुड में करीना की समकालीन एक्ट्रेसेज जैसे प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण के साथ लड़ाई की खबरें भी अक्सर सुनने को मिलती हैं।
चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड में करीना की दूसरे एक्ट्रेसेज के साथ 'टशन' के कुछ किस्से

करीना-प्रियंका :
फिल्म 'एतराज' में करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में काम किया था। फिल्म में करीना अक्षय कुमार की वाइफ बनी थी तो प्रियंका चोपड़ा अक्षय की एक्स गर्लफ्रेंड। लेकिन साथ में काम करने के बावजूद करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस के बीच पर्सनल और प्रोफेशनल स्तर पर तनाव हमेशा बना रहा है। करण जौहर के चैट शो में एक बार गेस्ट के तौर पर पहुंची करीना ने प्रियंका के एक्सेंट को लेकर सवाल उठाते हुए मजाकिया लहजे में पूछा था कि प्रियंका ने यह एक्सेंट कहां से सीखा है? प्रियंका भी कम नहीं रही और उन्होंने भी करीना को उसी लहजे में जवाब दिया कि जहां से करीना के (उस समय) ब्वॉयफ्रेंड (सैफ अली खान) ने सीखा है।

करीना-ऐश्वर्या :
करीना कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच आपसी तनाव की वजह करीना की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं। करिश्मा की सगाई पहले अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी जो टूट गयी थी और बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली थी। करीना की फिल्म 'गोलमाल 2' और ऐश्वर्या की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' एक ही दिन रिलीज होने वाली थी। एक इंटरव्यू के दौरान जब बेबो से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा था कि लोग गोलमाल को पहले देखना ही पसंद करेंगे क्योंकि यह एक ब्रांड है। एक अन्य इंटरव्यू में बेबो ने खुलासा किया था कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' संजय लीला भंसाली ने पहले करीना को ऑफर किया था लेकिन वह उस फिल्म को करने के लिए काफी यंग थी, इसलिए वह फिल्म ऐश्वर्या की झोली में गयी। वहीं फिल्म 'हीरोइन' में मधुर भंडारकर की पहली पसंद ऐश्वर्या ही थी लेकिन उस समय प्रेग्नेंट होने की वजह से वह फिल्म करीना के खाते में चली गयी।

करीना-दीपिका :
फिल्म 'राम-लीला' का ऑफर दीपिका पादुकोण से पहले संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर को दिया था। लेकिन फिल्म में इंटिमेट सीन्स होने की वजह से करीना ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था और फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 4 में बतौर गेस्ट पहुंची दीपिका से जब करण ने करीना कपूर के वैकल्पिक प्रोफेशन के बारे में पूछा तो दीपिका ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था 'चैरिटी'। दीपिका ने अपने इशारों में जता दिया था कि बेबो छोड़े हुए रोल से दूसरे एक्टर्स को बहुत फायदा मिलता है।

करीना-अमिषा :
फिल्म 'कहो ना...प्यार है' में ऋतिक रोशन के अपोजिट राकेश रोशन पहले करीना कपूर को लेना चाहते थे लेकिन करीना ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया और बाद में उन्होंने फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। करीना के मना करने के बाद यह रोल अमिषा पटेल को दिया गया। एक फिल्म पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि फिल्म में राकेश रोशन ने जहां अपने बेटे ऋतिक पर 5 घंटे का समय खर्च किया था वहीं अमिषा पर 5 मिनट का समय भी खर्च नहीं किया गया था। अमिषा के चेहरे पर पिंपल्स भी साफ नजर आते हैं। करीना ने कहा, "अगर मैं इस फिल्म में काम करती तो निश्चित रूप से मैं इससे बेहतर डील लेती। इस फिल्म में काम करके मैं स्टार तो बन जाती लेकिन यह मुझे तय करना था कि क्या मैं सिर्फ एक स्टार बनकर खुश हूं या मुझे इससे ज्यादा कुछ चाहिए। मैं अगर इस फिल्म में काम करती तो मैं यह निश्चित करती कि पूरा अटेंशन दोनों में बराबर बांटा जाए। मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनी।"

करीना-बिपाशा :
साल 2001 में करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच लड़ाई की बातें सामने आयी थी। दोनों उस समय फिल्म 'अजनबी' में साथ में काम कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु ने करीना कपूर के कपड़ों को लेकर कोई कमेंट किया था जो बेबो को पसंद नहीं आया था। करीना ने इसका विरोध करते हुए बिपाशा बसु को 'काली बिल्ली' कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











