..................... Where is Akshay kumar onscreen wife ashwini bhave and her latest pictures - Hindi Filmibeat

अक्षय की ‘बीवी’, सलमान की ‘बहन’, शादी के बाद अचानक पर्दे से गायब हुई सैनिक की ये हसीना

 Akshay Kumar Onscreen Wife Ashwini Bhave

अश्विनी भावे ने 90 के दशक में कई सारी हिंदी फिल्मों में काम कर काफी सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी अदाकारी के लिए तो पसंद की जाती ही थी लेकिन उसी के साथ वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी लोगों के दिलों पर राज करती थी। उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर ऋषि कपूर जैसे बड़े बड़े सितारों के साथ भी काम किया। इतना ही नहीं वह अक्षय और ऋषि जैसे सितारों की ऑनस्क्रीन बीवी के किरदार में नजर आए तो सभी सलमान खान की बहन के किरदार में देखी गई। लेकिन इतनी जबरदस्त रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हो गई।

ऋषि कपूर की मंगेतर का निभाया था किरदार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अश्विनी भावे ने 1991 में हिना फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर की मंगेतर का किरदार निभाया और यह फिल्म सुपरहिट गई थी। अश्विनी का किरदार दर्शकों को भी खूब पसंद आया। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर भी आने लगे प्रोग्राम जिसके बाद में उन्होंने सैनिक, युगपुरुष, अशांत, जख्मी दिल और मुजरिम जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अचानक से ही उन्होंने अपनी एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

शादी के बाद करियर को छोड़ हाउसवाइफ बनी अश्विनी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब अश्विनी भावे का करियर पीक पर था तो इसी बीच उन्होंने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपार्डिकर के साथ में शादी कर ली। अब वह एक बेटे और बेटी की मां बन चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। वह अपने परिवार के साथ खुशी से रहती हैं। इतना ही नहीं 2007 में वह वापस भारत लौट आए और उन्होंने अपनी एक्टिंग फिर से शुरू की। लेकिन उन्हें एक बार फिर से सफलता हासिल नहीं हो पाई। 2020 में उन्हें एक व्यक्ति देश में देखा गया। हालांकि वह अब भारत में पूरी तरह से शिफ्ट हो चुकी है और लाइमलाइट में भी आती रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्हें इंडियन आइडल मराठी में भी देखा गया।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X