मुमताज़ को दी कड़ी टक्कर, सेट पर 1 घंटा पहुंची लेट तो डायरेक्टर ने रखी शर्त, बोले- ‘इसकी कीमत चुकानी होंगी’

Zeenat Aman

Zeenat Aman: साल 1970 में एक ऐसी एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जिसने इंडस्ट्री में आते ही अपनी पहली फिल्म से ही तहलका मचा दिया था और टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई थी। लेकिन एक बार फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस सिर्फ एक घंटा लेट हुई और इसी के चलते डायरेक्टर ने उनको अजीबोगरीब सजा सुना डाली।

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के सामने रखी शर्त

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की। 70 के दशक में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही टॉप एक्ट्रेस का तमगा हासिल कर लिया था। एक ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। लेकिन साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म के शूटिंग सेट पर वह सिर्फ एक घंटा लेट हुई। इसी वजह से डायरेक्टर ने उनकी जमकर क्लास लगाई और उनके सामने अजीबोगरीब शर्त रख दी थी।

जब डायरेक्टर ने लेट पहुंचने की मांगी कीमत

जीनत अमान ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करते हुए इस किस्से को खुद ही शेयर किया था और बताया था कि एक फिल्म में सिर्फ लेट पहुंचने के चलते उनकी फीस काट ली गई। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं बहुत मेहनत से काम करने पर यकीन रखती हूं। लेकिन 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'कुर्बानी' की शूटिंग के दौरान मैं देर रात तक एक पार्टी से घर पहुंची और सुबह लेट उठने की वजह से सेट पर एक घंटा लेट पहुंची। इसी वजह से फिल्म के डायरेक्टर फिरोज ने कहा कि इसकी कीमत देनी होगी और उन्होंने मेरी फीस काट ली। उसे क्रू को एक घंटा लेट के लिए दे दिया।"

ज़ीनत अमान ने मुमताज की पूरी लूटी लाइमलाइट

इसी के अलावा साल 1971 में फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के दौरान एक्ट्रेस को देव आनंद की बहन का किरदार निभाने के लिए मिला। इस फिल्म में मुमताज भी नजर आई और वह उस समय की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी। हालांकि इसके बावजूद भी फिल्म में जीनत अमान ने सारी लाइमलाइट लूट ली और मुमताज हाथ पैर हाथ धरे रह गई। जीनत की अदाकारी के चलते उनका करियर का ग्राफ बहुत ही तेजी से ऊपर उठा।

More from Filmibeat

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X