'उसने मेरे साथ जबरदस्ती..' कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये हसीना? इस मौके का फायदा उठाना चाहता शख्स?

इंड्स्ट्री की कई हसीनाओं के बारे में आपने सुना होगा कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं। सभी के किस्से काफी अजीब और हैरान करने वाले होते हैं। इस दौरान सलमान खान की हीरोइन ने भी कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
हम बात कर रहे हैं वीर फेम अभिनेत्री जरीन खान की। उन्होने कुछ साल पहले खुलासा किया था कि कैसे एक शख्स ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जरीन खान ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था, ''मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती हूं।
उस शख्स ने मेरी झिझक दूर करने का बहाना लेकर जबरदस्ती मेरे किस करने की कोशिश की थी। उस वक्त में काफी नई थी तो मुझे ये सही लग रहा था।'' जरीना खान ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया था लोग कई तरह के सवाल खड़े करने लगे थे। जरीन खान उन अदाकाराओं में से हैं जो चर्चा में रहती हैँ।
बोल्ड सीन से परहेज नहीं
जरीन खान हेट स्टोरी 2 और अक्सर 2 जैसी फिल्में की हैं। इन फिल्मों में उन्होने काफी भर भर के बोल्ड सीन्स दिए हैं। हालांकि जरीन ने एक बार आरोप लगाया था कि अक्सर 2 की शूटिंग के दौरान बोल्ड सीन्स होने लगे थे हालांकि ये सब उनको स्क्रिप्ट में नहीं मिला था। जरीन खान ने उस फिल्म में जबरदस्त सीन्स दिए थे जो कि आज भी याद किए जाते हैं।
करियर की शुरुआत
जरीन खान ने फिल्म 'वीर' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और वो सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद उनको कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली है। इसके साथ ही जरीन खान कैटरीना कैफ की हमशकल के तौर पर भी काफी मशहूर हो गई थीं। जरीन खान 'हाउसफुल 2' और '1921' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जरीन खान अक्सर अपने वजन को लेकर ट्रोल होती हैं। हालांकि वो कभी भी किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications











