जब यश चोपड़ा ने शाहरूख खान के लिए फिल्में बनाने से कर दिया था इंकार, जानिए दिलचस्प किस्सा
शाहरूख खान 2 नवंबर 2020 को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उस इंसान को याद करना बेहद ज़रूरी है जिसने शाहरूख खान को इस देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं यश चोपड़ा की। यश चोपड़ा ने शाहरूख खान को डर के साथ एंटी हीरो के रूप में दर्शकों से रूबरू करवाया। और शाहरूख लोगों के दिल में बस गए।
लेकिन शाहरूख खान तब भी सुपरस्टार नहीं बने थे। लेकिन शाहरूख खान को अपने बारे में ऐसा लगता था। यही वजह थी कि शाहरूख ने पहले दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे करने से रिजेक्ट कर दी थी। तब यश चोपड़ा ने उन्हें कहा था कि तुम तब तक सुपरस्टार नहीं बनोगे जब तक रोमांटिक फिल्म नहीं करते।

एक इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी दिक्कत है कि वो रोमांस का बादशाह है पर रोमांस नहीं करना चाहता। उसे एक्शन में मज़ा आता है। या फिर साइंस में मज़ा आता है। या फिर एंग्री किरदार।
यश चोपड़ा ने इसी इंटरव्यू में आगे शाहरूख खान की असफलताओं के बारे में बात करते हुए कहा - यही वजह है कि इतने साल बाद भी शाहरूख उतना ही संघर्ष करता है। क्योंकि उसे कुछ अलग करने का भूत सवार रहता है। वो भूत रा.वन में या चेन्नई एक्सप्रेस में दिखता है।
वो मुझसे कहता है कि यशजी चलिए दीवार बनाते हैं। मुझे पता है कि दीवार और त्रिशूल अब नहीं चलेगी। लेकिन उसे कुछ नया करना है। काश मैं शाहरूख के लिए ये फिल्में बना पाता। पर मैं अपने लिए फिल्में बनाता हूं।
यश चोपड़ा एक दूरदर्शी थे और उन्हें सिनेमा की समझ और परख बेहतरीन थी ये उनके इस इंटरव्यू से पता चलता है। आपको बताते हैं शाहरूख के कुछ Experiments का हाल -


Click it and Unblock the Notifications












