जब अमिताभ बच्चन को इस एक्ट्रेस ने मारा था थप्पड़, जूती लेकर दौड़ पड़े थे बिग बी
50-60 दशक की लीड एक्ट्रेस और करोड़ों दिलों पर राज करने वाली वहीदा रहमान का एक किस्सा हमेशा ही छाया रहता है। एक बार फिल्म सेट पर वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जोर का थप्पड़ जड़ दिया था। फिर क्या सब हैरान रह गए थे। आज भी इस किस्से को बॉलीवुड गलियारा में कोई भूला नहीं पाया है। आइए आपको बताते हैं साल 1971 की किस्सा।
बात ये है कि साल 1971 में अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त और वहीदा रहमान फिल्म 'रेश्मा और शेरा' के लिए कास्ट हुए। ये पहला मौका था जब अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान साथ में काम करने वाले थे। फिल्म का एक सीन था जब वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारना था। सेट और शॉट सब तैयार था। सेट पर वहीदा रहमान अमिताभ बच्चन को छेड़ती भी हैं कि आपको बहुत जोर से लगने वाला है।
जैसे ही ये सीन शुरू हुआ और वहीदा जी ने अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारा तो बिग बी चकित रह जाते हैं। एक बार को सेट पर सन्नाटा हो जाता है, फिर थोड़ा ठहर कर बिग बी वहीदा रहमान से गाल पर हाथ रखे हुए कहते हैं 'अच्छा था'। फिर उन्होंने साफ किया कि उन्हें इसका जरा भी बुरा नहीं लगा।


Click it and Unblock the Notifications











