जब कॉलेज में बुरी फंसी करीना कपूर की विवेक ओबेरॉय ने यूं की थी मदद, जानें क्या था मामला

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी धारदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अब वो चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर विवेक ओबेराय काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक ओबेरॉय अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते आए हैं। विवेक ओबेरॉय अपनी जिंदगी को लेकर मुखर रहते हैं फिर चाहे डिप्रेशन की बात हो या आत्महत्या करने के ख्यालों से उबरना हो।
विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया था कि, उनकी पत्नी प्रियंका ने उन्हें जिंदगी के इस दौर से निकलने में मदद की थी। वहीं, एक बार विवेक ओबेरॉय ने करीना कपूर से जुड़ा भी बड़ा खुलासा किया था। विवेक ओबेरॉय ने मीठीबाई कॉलेज के उन दिनों को याद किया था जब वो और करीना कपूर एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।
विवेक ओबेरॉय कॉलेज में करीना कपूर से कुछ साल सीनियर थे। ऐसे में एक बार करीना कपूर को अटेंडेंस को लेकर दिक्कत हुई थी। ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने उनकी मदद की थी। इतना ही नहीं कुछ ही पलों में विवेक ओबेरॉय ने करीना कपूर की इस समस्या का समाधान कर दिया था। विवेक ओबेरॉय की इस मदद से करीना कपूर खुद भी हैरान रह गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications