जब विवेक ओबेरॉय के करियर पर लगा था ग्रहण, कर दिया गया था बॉयकॉट, अक्षय कुमार बनकर आए मसीह और फिर...

akshay kumar, vivek oberoi

Akshay Kumar Help Vivek Oberoi: अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि अक्सर उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी दरियादिली की भी खूब तारीफ की जाती है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने कई सारे सितारों की इंडस्ट्री में मदद की है। एक वक्त ऐसा था जब विवेक ओबरॉय की उन्होंने खुद सामने से आकर मदद की थी।

इस बात का खुलासा विवेक ओबेरॉय ने खुद किया था और बताया था कि किस तरीके से अक्षय कुमार ने उनके मुश्किल दिनों में उनकी मदद की थी। विवेक ओबेरॉय ने बताया था कि उनके पास में काम नहीं था और अक्षय कुमार ने खुद सामने से आकर उनकी मदद की। अक्षय कुमार ने खुद के लिए आए हुएप्रोजेक्ट्स को विवेक ओबेरॉय को दिया।

विवेक ओबेरॉय ने मिर्ची प्लस के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मेरे करियर की पूरी तरीके से बैंड बज गई थी। लेकिन एक दिन मेरे पास में अक्षय कुमार का कॉल आया और पूछा कि कहां है। मैंने उन्हें बताया कि घर पर हूं और उन्होंने मुझे कहा कि क्या कर रहा है। मैंने उन्हें कहा कुछ भी नहीं बहुत डिप्रैस हूं। फिर आधे घंटे बाद वह मेरे घर आ गए।"

बाद में अक्षय ने विवेक को खुलकर अपनी बात रखने को कहा जिससे कि उनकी मदद हो पाए। विवेक ने बताया कि अक्षय ने उन्हें कहा कि "यह सबका तो मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा पर तुझे पॉजिटिव माइंडसेट में काम करने के लिए कहूंगा। इतने सारे शो चल रहे हैं और तेरे बहुत सारे गाने ब्लॉकबस्टर हो चुके हैं। मैं बहुत सूट कर रहा हूं और इतने शोज नहीं कर पाऊंगा, तू कुछ तुझे दे देता हूं। तू उसे कर ले और जो भी मेरे लिए काम आएगा मैं तुझे दूंगा। जो मुझे नहीं करना होगा तू कर कर लेना।"

विवेक ओबेरॉय ने आगे अक्षय कुमार की तारीफ की और कहा कि "बॉस क्या बात है। ये कौन करता है। इस काम के जरिए मुझे वापस स्टेज पर आने का मौका मिला और मैं शो में फैन्स देखने लग गया। फैन्स मुझे चियर कर रहे थे। मुझे पॉजिटिव फीलिंग आने लगी और शो के रिहर्सल में बिजी हो गए। बाद में मैंने कई सारे लगातार शो किए। पैसे तो आए लेकिन इसके साथ मेरी फ्रस्ट्रेशन भी कम हुई। पहले मेरी फ्रस्ट्रेशन थी कि मैं फिल्म डिलीवर कर रहा हूं और मुझे अवार्ड मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी काम नहीं मिल रहा।"

आखिरी में विवेक ओबेरॉय ने अक्षय कुमार को लेकर कहा कि "उन्होंने एक प्रैक्टिकल और सिंपल सॉल्यूशन बताया। इससे मुझे पैसे तो आने लगे लेकिन फिलिंग्स भी आई। इसी के अलावा परफॉर्मेंस की कमिटमेंट और काफी ज्यादा मजा भी आया। इस प्यार को मैं कभी भी नहीं भूल पाऊंगा। अक्षय कुमार के लिए मैं हमेशा यही प्रार्थना करता हूं कि जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज हो तो वो सुपरहिट साबित हो।"

Read more about: akshay kumar vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X